by admin@bebak24.com on | 2026-08-29 13:40:58
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3116
खंडवा | बेबाक24 न्यूज़
मंगला एक्सप्रेस में सफर कर रहे करीब 30 स्कूली बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार देर रात ट्रेन के खंडवा पहुंचने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी बच्चों की जांच की। करीब 50 मिनट तक ट्रेन को स्टेशन पर रोककर बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
हजरत निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जा रही मंगला एक्सप्रेस में त्रिशूर के हैप्पी कॉन्वेंट स्कूल के करीब 30 छात्र-छात्राएं सवार थे। सभी दिल्ली से शैक्षणिक भ्रमण के बाद लौट रहे थे। यात्रा के दौरान बच्चों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत होने लगी। इनमें 5 बच्चों की हालत अधिक खराब बताई गई।
खंडवा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी जुगतावत के अनुसार, बच्चों ने दोपहर में ट्रेन की पैंट्री से भोजन किया था। करीब चार घंटे बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। प्रारंभिक तौर पर भोजन से विषाक्तता की आशंका जताई गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को आवश्यक दवाएं और ओआरएस दिया। जांच के बाद सभी बच्चों को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया।
बच्चों की स्थिति पर नजर रखने के लिए रेलवे चिकित्सकों की एक टीम एहतियात के तौर पर उनके साथ भुसावल तक गई। खंडवा स्टेशन पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी बच्चों की जांच की।
फिलहाल घटना की वजह की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पैंट्री के भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी संबंधित स्तर पर जांच की संभावना है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'