by on | 2026-08-29 13:39:36
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3105
लखनऊ/आजमगढ़। उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) ने आजमगढ़ से गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश प्रमोद कुमार को लखनऊ के कैसरबाग इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर राजधानी में छिपकर रह रहा था।
ग्लोब पार्क के पास से दबोचा
एसटीएफ के अनुसार, 28 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि वांछित अपराधी कैसरबाग थाना क्षेत्र स्थित ग्लोब पार्क के पास अपने किसी साथी से मिलने आ रहा है। एसटीएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी: प्रमोद कुमार (पुत्र जयकरन उर्फ सहदेव)
निवासी: ग्राम पुसड़ाआईमा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
गैंगस्टर एक्ट में घोषित था 50 हजार का इनाम
आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली नगर (आजमगढ़) में मुकदमा संख्या 102/2026 गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फरार चल रहा था, जिसके चलते आजमगढ़ पुलिस ने उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह जेल जाने के डर से लखनऊ में ठिकाना बनाकर रह रहा था।
12 मुकदमों का लंबा आपराधिक इतिहास
एसटीएफ की जांच में सामने आया कि प्रमोद कुमार एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ आजमगढ़ और मुबारकपुर थानों में गंभीर धाराओं में कुल 12 मामले दर्ज हैं:
चोरी, चोरी का माल खरीदने व आपराधिक षड्यंत्र
जालसाजी और आर्म्स एक्ट
आबकारी अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे आजमगढ़ पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'