by on | 2026-08-29 11:54:11
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3133
गाजीपुर । गहमर थाना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दबोचा गया 35 से अधिक संगीन मुकदमों का आरोपी व कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सुधीर उर्फ ध्रूव पासी शनिवार तड़के करीब चार बजे गाजीपुर मेडिकल कॉलेज से पुलिस अभिरक्षा को चकमा देकर फरार हो गया। पैर के ऑपरेशन से ठीक चंद घंटे पहले घटी इस दुस्साहसिक वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
व्हीलचेयर और गमछा छोड़ खिड़की से कूदा
जानकारी के अनुसार, महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (गाजीपुर मेडिकल कॉलेज) के द्वितीय तल स्थित बर्न वार्ड में भर्ती सुधीर ने शनिवार सुबह करीब चार बजे शौच जाने की बात कही। शौचालय में दाखिल होकर उसने अंदर से कुंडी लगा ली और खिड़की की लोहे की जाली तोड़कर बाहर भाग निकला। काफी देर तक कोई आहट न होने पर पहरे पर तैनात पुलिसकर्मी ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर केवल उसकी व्हीलचेयर और एक गमछा पड़ा मिला।
शनिवार को ही होना था पैर का ऑपरेशन
गत एक अगस्त को गहमर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से सुधीर के दोनों पैर जख्मी हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया गया था, लेकिन पैर में गंभीर इंफेक्शन फैलने के कारण 21 अगस्त को उसे दोबारा मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम शनिवार सुबह 10 बजे उसके पैर का ऑपरेशन करने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही वह सुरक्षा घेरे को ध्वस्त कर निकला।
चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, विभागीय जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने मौके का मुआयना किया। आरोपी की सुरक्षा में चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए स्वॉट (SWAT) और सर्विलांस समेत चार विशेष टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।
पूर्व नियोजित साजिश का अंदेशा
अस्पताल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सुधीर पिछले कुछ दिनों से अन्य मरीजों के तीमारदारों से मोबाइल मांगकर बात करने की फिराक में था और बार-बार शौचालय जाता था। आशंका जताई जा रही है कि उसने भागने का ताना-बाना पहले ही बुन लिया था। मरदह थाने के इस घोषित हिस्ट्रीशीटर (HS-92A) पर गाजीपुर, मऊ, सुल्तानपुर और आजमगढ़ में लूट, रंगदारी व गैंगस्टर एक्ट के 35 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'