by on | 2026-08-28 23:54:09
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3092
बक्सर। सदर विधायक आनंद मिश्र ने देश की राजधानी दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों के जरिए बक्सर विधानसभा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और जनहित से जुड़ी कई अहम मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखा है। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और भारतीय रेलवे वित्त निगम (IRFC) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज कुमार दुबे से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
दिल्ली दौरे के दौरान विधायक आनंद मिश्र की बैठकों का मुख्य केंद्र बिंदु बक्सर-इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पर स्थित एलसी गेट संख्या 70B/T को पुनः खोलना रहा।
इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग को खोलने पर सकारात्मक आश्वासन
विधायक ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड चेयरमैन को आधिकारिक मांग पत्र सौंपते हुए बताया कि इस रेलवे गेट के बंद होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनहित में इसे तुरंत खोला जाना बेहद आवश्यक है। इस पर रेल मंत्री और चेयरमैन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए एलसी गेट संख्या 70B/T को खोलने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से आगे बढ़ाने का भरोसा दिया। इसके अलावा बक्सर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण और क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए पूर्व में दिए गए ज्ञापनों पर भी समीक्षा की गई।
बक्सर के विकास के लिए मिलेगा IRFC का CSR फंड
क्षेत्रीय विकास की योजनाओं को गति देने के लिए विधायक आनंद मिश्र ने IRFC के सीएमडी मनोज कुमार दुबे से भी मुलाकात की। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और उसके सामाजिक-आर्थिक प्रभावों पर चर्चा हुई।
विधायक की पहल पर IRFC के सीएमडी मनोज कुमार दुबे ने बक्सर में प्रस्तावित सामाजिक बुनियादी ढांचे और जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लिए कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के माध्यम से वित्तीय सहायता देने का आश्वासन दिया।
सदर विधायक की इस पहल, इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग को खोलने की मांग और CSR फंड से बक्सर के विकास को मिलने वाली नई रफ्तार को लेकर क्षेत्र की जनता में सकारात्मक उम्मीद जगी है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'