by on | 2026-08-28 21:07:09
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3122
बेबाक 24 |
वाराणसी और पूर्वांचल में जलमार्ग आधारित परिवहन तथा मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को मंडलायुक्त सभागार में भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के अध्यक्ष सुशील कुमार लोहानी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें वाराणसी सहित आसपास के जनपदों में चल रही और प्रस्तावित प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल बंदरगाह को जीवनाथपुर रेलवे स्टेशन से जोड़ने वाले रेल लिंक, सामने घाट क्रूज टर्मिनल, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क जैसी दूरगामी परियोजनाओं पर विस्तार से मंथन हुआ। अधिकारियों ने भूमि अधिग्रहण, भूमि हस्तांतरण, राजस्व अभिलेखों के सत्यापन और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़ी जमीनी अड़चनों की रिपोर्ट पेश की।
IWAI अध्यक्ष सुशील कुमार लोहानी ने विभागीय अफसरों को कड़े लहजे में निर्देश दिया कि अंतर-विभागीय समन्वय बनाकर लंबित पड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पूर्वांचल में जलमार्ग, रेल और सड़क परिवहन के सटीक तालमेल से ही मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी का वास्तविक लाभ क्षेत्र को मिल सकेगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से माल ढुलाई, जल पर्यटन और स्थानीय लॉजिस्टिक्स को अभूतपूर्व गति मिलने की उम्मीद है।
बैठक में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, IWAI के सदस्य (तकनीकी), मुख्य अभियंता, और क्षेत्रीय निदेशक सहित वाराणसी, चंदौली व मीरजापुर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं चंदौली के जिलाधिकारी और एनएचएआई सासाराम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। काशी को पूर्वांचल के बड़े परिवहन और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में इस बैठक को बेहद निर्णायक माना जा रहा है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'