ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

तमंचे के बल पर परिवार को धमकाकर चेन लूटने वाले गिरोह के 4 शातिर चंदौली में गिरफ्तार

by on | 2026-08-28 20:15:14

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3129


तमंचे के बल पर परिवार को धमकाकर चेन लूटने वाले गिरोह के 4 शातिर चंदौली में गिरफ्तार

चंदौली: मुगलसराय-सैयदराजा मार्ग पर 25 अगस्त की रात कार सवार परिवार को असलहे के बल पर रोककर सोने की चेन लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को चार आरोपियों को धर दबोचा गया।

​25 अगस्त की रात गल्लामंडी के पास बाइक सवार बदमाशों ने रवि कुमार जायसवाल की कार को रोककर परिजनों को तमंचे के बल पर धमकाया था और महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सर्विलांस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की घेराबंदी शुरू की।

​शुक्रवार को तारापुर/आलमपुर अंडरपास के समीप घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी राजकुमार दुबे, अमन गिरी, कमलेश मिश्रा उर्फ पंकज मिश्रा और विनोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान भागने की कोशिश में एक आरोपी बाइक से गिरकर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लुटी गई सोने की चेन, 3500 रुपये नकद, 3 तमंचे, 6 कारतूस, 2 मोटरसाइकिलें और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित साथियों और अन्य आपराधिक घटनाओं में इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment