by on | 2026-08-28 11:59:12
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3148
लंदन | बेबाक24 न्यूज़
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब आधिकारिक प्रसारक ने पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान के बेटों का साक्षात्कार दिखाने की तैयारी की। इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आपत्ति जताते हुए मैच के बहिष्कार तक की चेतावनी दे दी। हालांकि, बाद में पाकिस्तानी टीम मैदान पर लौट आई।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब स्काई स्पोर्ट्स ने इमरान खान के बेटे कासिम और सुलेमान खान का रिकॉर्डेड साक्षात्कार तैयार किया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन ने दोनों से बातचीत की थी।
साक्षात्कार में इमरान की सेहत और उनकी कमजोर होती नजर को लेकर चिंता जताई गई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच के प्रसारण में राजनीतिक मुद्दे से जुड़े इस साक्षात्कार को शामिल किए जाने पर कड़ा एतराज जताया।
रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी ने स्काई स्पोर्ट्स के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। बोर्ड की ओर से संकेत दिया गया कि यदि साक्षात्कार का प्रसारण किया गया तो पाकिस्तानी खिलाड़ी लंच के बाद के सत्र के लिए मैदान पर नहीं उतरेंगे।
हालांकि, प्रसारण से पहले स्काई स्पोर्ट्स ने इस कार्यक्रम को रोक दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने भी अपनी बहिष्कार की चेतावनी वापस ले ली और टीम अगले सत्र में खेलने के लिए मैदान पर पहुंच गई।
बताया गया कि इस शिकायत की जानकारी इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड को भी दी गई थी। दोनों देशों के बीच जारी टेस्ट मुकाबले के बीच उठे इस विवाद ने खेल और राजनीति के बीच बढ़ती संवेदनशीलता को एक बार फिर सामने ला दिया।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में उन्हें सजा सुनाई जा चुकी है। इमरान ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है और मामलों को राजनीतिक कार्रवाई बताया है।
वह फिलहाल रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। इस दौरान उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर भी लगातार सवाल उठते रहे हैं।
इमरान खान की स्थिति को लेकर भारत और दुनिया के कई पूर्व क्रिकेटर चिंता जता चुके हैं। हाल में कपिल देव समेत कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने भी पाकिस्तान सरकार से इमरान को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की अपील की थी।
लॉर्ड्स टेस्ट से जुड़ा ताजा विवाद फिलहाल शांत हो गया है, लेकिन इमरान खान के परिवार से जुड़े किसी कार्यक्रम को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की संवेदनशीलता साफ दिखाई दी है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'