ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

अमानवीयता पर खाकी का हंटर: नदेसर में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से दुष्कर्म का आरोपी शुभम मुठभेड़ में पस्त, पैर में लगी गोली!

by on | 2026-08-28 10:29:50

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3136


अमानवीयता पर खाकी का हंटर: नदेसर में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से दुष्कर्म का आरोपी शुभम मुठभेड़ में पस्त, पैर में लगी गोली!

बेबाक 24 की रिपोर्ट:

​वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाले दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सबक सिखा दिया। नदेसर इलाके में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को अपनी हैवानियत का शिकार बनाकर फरार चल रहे शातिर आरोपी शुभम को खाकी ने वरुणा पुल के पास मुठभेड़ के बाद धर दबोचा।

27 अगस्त की खौफनाक वारदात, 28 को एनकाउंटर

27 अगस्त को नदेसर स्थित एक रेस्टोरेंट के ऊपर रहने वाली बेबस और मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन कैंट पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर उसकी घेराबंदी शुरू कर दी।

पुलिस पर दागी गोली, जवाबी कार्रवाई में हुआ पस्त

28 अगस्त को सटीक सूचना पर जब पुलिस टीम ने वरुणा पुल के पास आरोपी शुभम को घेरा, तो उसने सरेंडर करने के बजाय पुलिस पर ही तमंचे से फायरिंग झोंक दी। खाकी ने भी बिना वक्त गंवाए आत्मरक्षा में बेबाक जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली सीधे आरोपी शुभम के पैर में लगी और वह वहीं ढेर हो गया।

कब्जे से अवैध असलहा बरामद

मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से:

​315 बोर का एक अवैध तमंचा


​एक खोखा (चला हुआ) कारतूस


​एक जिंदा कारतूस


​बरामद किया है। कानून को ठेंगा दिखाने वाले अपराधी अब सलाखों के पीछे जाने की तैयारी में हैं, और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से जारी है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment