ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: शादी से इनकार पर ली जान; 'मेरी बहू बनकर ही रहेगी' की धमकी देने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

by on | 2026-08-27 22:00:01

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3169


श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: शादी से इनकार पर ली जान; 'मेरी बहू बनकर ही रहेगी' की धमकी देने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

वाराणसी: रोहनिया-राजातालाब क्षेत्र के बहुचर्चित श्रेया उपाध्याय (22) हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा राजफाश करते हुए साजिश में शामिल दूसरे आरोपी रामसहाय चौबे (65) को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी विवेक चौबे उर्फ निखिल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में चार टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

शादी से इनकार पर दी थी धमकी

पुलिस विवेचना में वारदात के पीछे की खौफनाक वजह सामने आई है। आरोपी रामसहाय अपने बेटे विवेक चौबे उर्फ निखिल की शादी मरुई निवासी श्रेया से कराना चाहता था। जब श्रेया के परिजनों ने इस रिश्ते से इनकार कर दूसरी जगह शादी तय कर दी, तो रामसहाय बौखला गया। उसने परिजनों को धमकी दी थी कि "श्रेया यदि धरती पर रहेगी तो मेरी बहू बनकर ही रहेगी।" इसी रंजिश के चलते हत्या की पूरी साजिश रची गई।

शव मिलने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा

18 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई श्रेया का शव 20 अगस्त को रोहनिया के बच्छाव (पश्चिमपुरा) स्थित एक सुनसान इलाके से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद थाना राजातालाब में मु.अ.सं. 157/2026 धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

​डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान और एडीसीपी नृपेन्द्र ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राजातालाब पुलिस व SOG की चार टीमें गठित की थीं।

अब तक दो आरोपी गिरफ्तार

  • पुनीत मिश्रा (26): 24 अगस्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
  • रामसहाय चौबे (65): 27 अगस्त को मुखबिर की सटीक सूचना पर राजातालाब पुलिस ने जमुआ तिराहा रेलवे क्रॉसिंग के पास से दबोचा।

मुख्य आरोपी की तलाश तेज

पुलिस के मुताबिक हत्या का मुख्य सूत्रधार विवेक चौबे उर्फ निखिल है। प्रभारी निरीक्षक दयाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम वाराणसी और आसपास के जिलों में छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment