ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
प्राकृतिक आपदा बाढ़

प्रयागराज में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा: गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा, तटीय इलाकों में बढ़ी चिंता

by on | 2026-08-27 18:50:39

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3195


प्रयागराज में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा: गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा, तटीय इलाकों में बढ़ी चिंता

 प्रयागराज। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण प्रयागराज में एक बार फिर बाढ़ का संकट गहराने लगा है। बीते हफ्ते आठ दिनों तक उफान पर रहने के बाद गंगा और यमुना का जलस्तर घटकर कुछ राहत दे ही रहा था कि 26 अगस्त की शाम से दोनों नदियां फिर से उफान पर आ गई हैं।

बांधों और सहायक नदियों से बढ़ा दबाव

मध्य प्रदेश की केन और बेतवा तथा राजस्थान की चंबल नदी का पानी लगातार यमुना में गिर रहा है। इसके साथ ही माताटीला बांध से छोड़े गए पानी के कारण यमुना के जलस्तर में सीधी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दूसरी ओर, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जारी मूसलाधार बारिश के बाद कानपुर बैराज और नरौरा बांध से छोड़े जा रहे पानी का असर गंगा पर दिखने लगा है।

जलस्तर की स्थिति और रफ्तार

  • गंगा नदी: 4 घंटे में 4 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार रात तक जलस्तर 80.56 मीटर पहुंचा।
  • यमुना नदी: 4 घंटे में 2 सेमी की बढ़ोतरी हुई। बुधवार रात तक जलस्तर 79.46 मीटर पहुंचा।
  • टोंस एवं बेलन: टोंस नदी (मेजा रोड) में 20 सेमी और बेलन नदी (लालगंज) में 10 सेमी का उछाल दर्ज किया गया।

​सहायक नदियों के रौद्र रूप और बैराजों से आ रहे अतिरिक्त पानी को देखते हुए सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। शहर के निचले हिस्सों और तटीय ग्रामीण इलाकों में फिर से पानी घुसने की आशंका से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment