by on | 2026-08-27 17:54:52
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3163
बलिया (बेबाक 24)। तहसील बैरिया के बाढ़ प्रभावित ग्राम गोपालनगर टांडी में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे ग्राउंड जीरो पर जा पहुंचे। प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे अधिकारियों ने बाढ़ राहत कार्यों का बारीकी से औचक निरीक्षण किया और सीधे प्रभावित ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं।
डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने राहत केंद्र और प्रभावित इलाकों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से भोजन, शुद्ध पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं का हाल जाना।
भूमिहीन बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा स्थायी आशियाना
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसडीएम बैरिया से अब तक बांटे गए मुआवजे और जमीन के पट्टों की स्थिति पर जवाब-तलब किया। एसडीएम द्वारा अवगत कराया गया कि सभी पात्र बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिया जा चुका है, जबकि 7 ऐसे पीड़ित पाए गए हैं जो पूरी तरह भूमिहीन हैं। इस पर डीएम ने सख्त लहजे में एसडीएम बैरिया को निर्देश दिया कि सभी पात्र भूमिहीन परिवारों को नियमानुसार तुरंत जमीन का पट्टा आवंटित किया जाए, ताकि उन्हें हमेशा के लिए स्थायी राहत मिल सके।
देवपुर मठिया में बनेगी नई बाढ़ चौकी, 100 लोगों को बंटी राहत
तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने देवपुर मठिया में एक नई बाढ़ चौकी स्थापित करने का आदेश जारी किया। इसके बाद वे प्राथमिक विद्यालय गोपालनगर टांडी स्थित राहत केंद्र पहुंचे। एसडीएम बैरिया ने बताया कि अब तक 100 जरूरतमंदों को सूखा राशन व राहत सामग्री वितरित की जा चुकी है।
'लापरवाही बर्दाश्त नहीं': डीएम की कड़ी चेतावनी
निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में लगातार सर्वे कर हर एक पात्र पीड़ित को राहत सूची में शामिल किया जाए। उन्होंने सख्त चेतावनी दी:
"बाढ़ राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई भी पीड़ित मदद से वंचित रहा तो सख्त कार्रवाई तय है।"
मौके पर एसडीएम बैरिया, बाढ़ खंड के वरिष्ठ अधिकारी समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'