ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
अपराध अपराध

लाख दावों की खुली पोल: नरही पुलिस के नाक के नीचे चल रहा शराब तस्करी का 'अड्डा', बैक-टू-बैक 4 वीडियो वायरल होने के बाद भी खाकी खामोश!

by on | 2026-08-26 18:11:43

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3146


लाख दावों की खुली पोल: नरही पुलिस के नाक के नीचे चल रहा शराब तस्करी का 'अड्डा', बैक-टू-बैक 4 वीडियो वायरल होने के बाद भी खाकी खामोश!

बलिया/भरौली:

जिले में भले ही पुलिस प्रशासन मुस्तैदी और सीमा पर सघन चेकिंग का ढिंढोरा पीटता रहे, लेकिन धरातल की हकीकत बेहद दागदार और शर्मनाक नजर आ रही है। बिहार सीमा से सटे नरही थाना क्षेत्र में शराब माफिया बेखौफ होकर अपने काले साम्राज्य को चला रहे हैं और स्थानीय पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। लगातार सामने आ रहे वीडियो और बिहार पुलिस की मुस्तैदी ने नरही पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ड्रोन से लेकर कार तक... तस्करों के हौसले बुलंद

तस्करी की यह पटकथा उमरपुर दियारे से शुरू हुई, जहाँ बिहार पुलिस ने ड्रोन कैमरे के जरिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से शराब की खेप बिहार में उतारे जाने का पर्दाफाश किया। वीडियो वायरल हुआ, लेकिन नरही पुलिस की नींद नहीं टूटी।

पहला व दूसरा वीडियो: दियारे में ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल से बेधड़क बिहार शराब पहुंचाते तस्करों का वीडियो।


तीसरा वीडियो: दियारे के खुले आसमान नीचे बोरियों से निकालकर शराब की पेटियों की पैकिंग करते माफिया।


चौथा वीडियो: वायरल वीडियो का सिलसिला थमा भी नहीं था कि नरही थाने के भरौली से शराब से लदी एक लग्जरी SUV गाडी बिहार की ओर बढ़ी।


बक्सर पुलिस ने घेरा तो बैरियर तोड़कर भागे तस्कर

सोमवार की रात बक्सर पुलिस ने जब इस SUV को रोकने की कोशिश की, तो तस्करों ने पुलिस बैरियर ही तोड़ डाला और गाड़ी भगाने लगे। बक्सर पुलिस की मुस्तैदी के कारण गाड़ी तो भारी मात्रा में शराब के साथ जब्त कर ली गई, लेकिन तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने में कामयाब रहे। सवाल उठता है कि जब बिहार पुलिस सीमा पर इतनी सख्त है, तो नरही इलाके से शराब से लदी लग्जरी गाड़ियां और ट्रैक्टर-ट्रॉली सरहद पार कैसे पहुँच रही हैं?

कार्रवाई सिफर, मिलीभगत की उठ रही बू

तीन-तीन वीडियो सामने आने और चौथे घटनाक्रम के बाद भी नरही पुलिस ने दियारे के वायरल वीडियो में शामिल तस्करों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। यही वजह है कि अब क्षेत्र में यह चर्चा जोरों पर है कि क्या नरही पुलिस पर शराब माफिया भारी पड़ रहे हैं या फिर खाकी और शराब तस्करों का गठजोड़ चल रहा है?

अवैध वसूली का पुराना 'काला इतिहास'

नरही थाना कोई पहली बार विवादों में नहीं आया है। भरौली गोलंबर पर हुए अवैध वसूली कांड का काला अध्याय पूरा जिला जानता है, जिसमें तत्कालीन थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को जेल की हवा खानी पड़ी थी। उस वक्त भी यही सवाल उठा था और आज भी वही सवाल कौंध रहा है—क्या पुरानी काली कमाई का खेल नए लिबास में फिर शुरू हो चुका है?

बेबाक 24 का सीधा सवाल:

क्या उच्चाधिकारी नरही पुलिस की इस संदिग्ध चुप्पी और नाकामी पर कोई कड़ा संज्ञान लेंगे, या फिर शराब माफिया इसी तरह नरही क्षेत्र को अपनी तस्करी का सेफ पैसेज बनाए रखेंगे?



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment