by on | 2026-08-26 12:15:44
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3160
वाराणसी। सावन के पावन महीने में बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी को सजाने-संवारने और श्रद्धालुओं के लिए पलक-पावड़े बिछाने के प्रशासनिक दावों का जनाज़ा पहली ही मूसलाधार बारिश ने निकाल दिया। विज्ञापनों में जिस ‘क्योटो’ का ढोल पीटा जा रहा था, उसकी पूरी चमक नालों के उफान में बह गई। आलम यह है कि पूर्वांचल के सबसे बड़े संजीवनी केंद्र 'बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल' के वार्डों तक पानी पैठ गया है, जिससे लाचार मरीज और तीमारदार राहत की जगह आफत से जूझ रहे हैं।
युवा कांग्रेस का तीखा हमला
शहर की इस दुर्दशा और प्रशासनिक नाकामी पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रचंड प्रदर्शन किया। भाजपानी दावों की हवा निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का साफ आरोप था कि विकास के नाम पर सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ाए गए और भारी-भरकम बजट को विज्ञापनों में खपा दिया गया, जबकि जमीनी हकीकत आज भी जलभराव और गंदगी के उसी पुराने दलदल में फंसी हुई है।
मेयर के वादों की उधड़ी सिलाई
मानसून की दस्तक से पहले मेयर अशोक तिवारी ने जल निकासी की चाक-चौबंद व्यवस्था का दम भरा था। बनारस की जनता को भरोसा दिलाया गया था कि इस बार गलियों में जलजमाव की मार नहीं सहनी पड़ेगी और पटिया हटाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। मगर बारिश की पहली ही परीक्षा में मेयर साहब के तमाम दावे धड़ाम हो गए। काशी की तंग गलियां आज भी पुरानी बदहाली बयां कर रही हैं और नालों की लचर सफाई का खामियाजा बनारस की जनता भुगत रही है।
विधायकों की फौज मौज में, बिलबिला रही जनता
शहर में सत्ताधारी विधायकों और जनप्रतिनिधियों का पूरा अमला मौजूद है, लेकिन जब जनता पानी और गंदगी से बिलबिला रही है, तब ये प्रतिनिधि पूरी तरह खामोश हैं। दूर-दराज से आ रहे शिवभक्तों को चमचमाती सुविधाओं के बजाय घुटने भर पानी और बदबूदार रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है। कथित 'विकास के मॉडल' की पोल कुदरत के एक ही इमतेहान में खुलकर सामने आ गई है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'