ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
अपराध अपराध

गैस एजेंसी कैशियर से ₹1.22 लाख की सनसनीखेज लूट! बदमाशों ने डिग्गी से उड़ाए पैसे, पुलिस के हाथ अब भी खाली

by on | 2026-08-25 21:39:00

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3149


गैस एजेंसी कैशियर से ₹1.22 लाख की सनसनीखेज लूट! बदमाशों ने डिग्गी से उड़ाए पैसे, पुलिस के हाथ अब भी खाली


​बलिया । बेखौफ बदमाशों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है! दिन-दहाड़े और ढलती शाम को वारदातों को अंजाम देकर अपराधी पुलिस के इकबाल को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला चितबड़ागांव थाना क्षेत्र का है, जहाँ अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने संजय भारत गैस एजेंसी के कैशियर को रास्ते में घेरकर लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया और बड़े आराम से फरार हो गए।

क्या है पूरी घटना?

​सदर कोतवाली के हैबतपुर निवासी उपेंद्र कुमार, चितबड़ागांव स्थित संजय भारत गैस एजेंसी में बतौर कैशियर काम करते हैं। सोमवार की शाम, दिनभर का काम निपटाकर वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक को जबरन रुकवाया। इससे पहले कि उपेंद्र कुछ समझ पाते, शातिर लुटेरों ने बाइक की डिग्गी में रखे ₹1,22,000 की नकदी पर हाथ साफ किया और हवा में गायब हो गए।

पुलिस का रटा-रटाया जवाब:

​मामला दर्ज! जी हाँ, घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) संजय वर्मा का वही पारंपरिक बयान सामने आया है—पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और 'खुलासे के लिए टीमें गठित' कर दी गई हैं।

बेबाक सवाल:

​आखिर कब तक आम जनता और व्यापारी वर्ग अपनी गाढ़ी कमाई लेकर सड़क पर निकलते हुए खौफ के साए में जिएंगे?


​क्या पुलिस की गश्त सिर्फ कागजों तक सीमित है या जमीनी स्तर पर भी बदमाशों में कानून का कोई डर बचा है?


​क्या 'टीम गठन' के इस घिसे-पिटे जवाब से परे पुलिस इस वारदात का पर्दाफाश करके लूटी गई रकम बरामद कर पाएगी?


​बलिया की जनता अब कागजी कार्रवाइयों से इतर सख्त एक्शन और जमीनी नतीजे चाहती है!



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment