ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

विकास कार्यों और शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर प्रशासन सख्त: बलिया में बीडीओ और कृषि अधिकारियों पर गाज

by on | 2026-08-18 20:06:43

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3195


विकास कार्यों और शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर प्रशासन सख्त: बलिया में बीडीओ और कृषि अधिकारियों पर गाज

बलिया जिले की रैंकिंग सुधारने के लिए डीएम का अल्टीमेटम, आईजीआरएस में संतुष्टिपूर्ण निस्तारण न होने पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया। जनहित की योजनाओं में हीलाहवाली और प्रशासनिक ढिलाई को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि शासन की प्राथमिकताओं और जन-आकांक्षाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले की गिरती रैंकिंग को लेकर डीएम ने कई विभागों के प्रमुखों की क्लास ली और सुस्त कार्यशैली पर नकेल कसी।

योजनाओं की सी-रैंकिंग पर जताई नाराजगी

बैठक का मुख्य केंद्र सीएम डैशबोर्ड पर जिले की स्थिति रही। जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन, पोषण अभियान और स्टाम्प रजिस्ट्रेशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जिले को 'सी' रैंकिंग मिलने पर डीएम ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए सभी योजनाओं की प्रगति में सुधार कर उन्हें तत्काल 'ए' श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृतियां न देने पर जिले के सभी बीडीओ का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया।

निर्माण कार्यों में देरी पर नोटिस और वेतन रोका

खेल सुविधाओं के विकास में हो रही देरी को लेकर राजकीय निर्माण निगम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। संस्था को आवंटित धनराशि के सापेक्ष स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा न करने पर जवाब तलब किया गया है। इसके अलावा निर्माण कार्यों में घोर लापरवाही बरतने पर उप कृषि निदेशक और जिला कृषि अधिकारी का भी वेतन रोक दिया गया है।

आईजीआरएस: फीडबैक के बिना अपलोड नहीं होगी आख्या

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर डीएम ने आईजीआरएस व्यवस्था को सख्त बनाने के निर्देश दिए। अब अधिकारियों को शिकायत निस्तारित करने से पहले आवेदक से सीधे संवाद कर उसका फीडबैक लेना अनिवार्य होगा। गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण न होने या समय-सीमा का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय कुमार राय और जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश समेत तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment