by on | 2026-08-18 09:49:03
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3205
भरौली का बार्डर लाल हो रहा, क्या पुलिस का तंत्र बहरा है?
गाजीपुर । सरकारी दावों की चमक चाहे कितनी भी तेज हो, लेकिन जमीन पर गो-तस्करों का नेटवर्क उस पर भारी पड़ता दिख रहा है। गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले करीमुद्दीनपुर-भरौली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर रविवार की रात एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने पुलिसिया चौकसी की पोल खोलकर रख दी। रात के अंधेरे में सांढ़ों से लदी एक पिकअप अचानक धंस गई। जब जांच हुई तो उसमें आधा दर्जन गो-वंश ठूंस-ठूंसकर लादे मिले, जिनमें से कइयों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
नरही का भरौली बार्डर: कसाइयों का 'सेफ जोन'
यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले एक हफ्ते के भीतर पशु तस्करी के दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन व्यवस्था के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। करीमुद्दीनपुर से निकलने वाला यह तस्करी का नेटवर्क सीधे नरही थाने के भरौली बार्डर के रास्ते बिहार में दाखिल हो जाता है। सवाल यह उठता है कि:
सघन चेकिंग का दावा हवा-हवाई? नरही पुलिस आखिर बार्डर पर इन गाड़ियों को तलाश क्यों नहीं पा रही?
अंधेरे का खेल या शह? कसाइयों और तस्करों के लिए नरही का भरौली बार्डर इतना 'मुफीद जोन' कैसे बन गया?
चंद कदमों पर सीमा पार: तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस की नाक के नीचे से बेखौफ होकर गो-वंशों को सीमा पार धकेल रहे हैं।
सिस्टम लाचार, तस्कर बेखौफ!
अगर समय रहते ग्रीनफील्ड पर वह पिकअप धंसी न होती, तो शायद यह खेप भी खामोशी से बिहार की सीमा में दाखिल हो चुकी होती। एक तरफ बेजुबान पशु तड़प रहे हैं, तो दूसरी तरफ पुलिस का सर्चिंग सिस्टम पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रहा है। लगातार सामने आ रही घटनाएं चीख-चीखकर गवाही दे रही हैं कि बार्डर इलाकों में खाकी का खौफ खत्म हो चुका है और तस्करों की हुकूमत कायम है।
अब देखना यह है कि इस घटना के बाद जिम्मेदार महकमा नींद से जागता है या फिर बार्डर पर तस्करी का यह 'खुला खेल' यूं ही जारी रहेगा!
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'