by on | 2026-08-17 17:31:14
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3233
बलिया। जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बड़ा कदम उठाया है। एसपी ने जनहित एवं प्रशासनिक हित का हवाला देते हुए जिले के कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों (एसआई) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है।
जारी आदेश के तहत आईजीआरएस सेल के प्रभारी रहे निरीक्षक सुशील कुमार दुबे को सिकंदरपुर का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि पुलिस लाइन से निरीक्षक संजय शुक्ला को आईजीआरएस सेल का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अरुण कुमार सिंह को निरीक्षक अपराध बांसडीह, विनोद कुमार शुक्ला को निरीक्षक अपराध कोतवाली तथा रवीन्द्र कुमार सिंह को साइबर सेल की कमान सौंपी गई है।
उपनिरीक्षकों के फेरबदल में पुलिस लाइन से देवेन्द्रनाथ पाण्डेय व गोबर्धन यादव को थाना रेवती, शिव कुमार यादव को थाना नगरा, महेन्द्र सिंह को थाना रसड़ा, सदानन्द यादव को थाना सहतवार, गोपाल को थाना खेजुरी और दया राम यादव को छाप अंगुष्ठ शाखा में भेजा गया है। वहीं, थाना नगरा से संदीप कुमार को थाना हल्दी तथा थाना सुखपुरा से हरीश यादव को लालगंज चौकी प्रभारी (थाना दोकटी) के पद पर तैनात किया गया है। पुलिस कप्तान ने सभी अधिकारियों को बिना किसी विलंब के नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने का कड़ा निर्देश जारी किया है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'