by on | 2026-08-17 07:40:53
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3206
नरही (बलिया): स्वतंत्रता दिवस का ध्वज उतारते समय शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना नरही थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव की है।
लोहे का पाइप हाईटेंशन तार से टकराया
भिखारीपुर गांव में मुख्य मार्ग के पास बांध किनारे निजी लाइब्रेरी चलाने वाले 28 वर्षीय राकेश यादव ने शनिवार सुबह परिसर में ध्वजारोहण किया था। शाम को राकेश गांव के ही दुर्गेश यादव के साथ झंडा उतारने के लिए लोहे का पाइप निकाल रहे थे। इसी दौरान पाइप असंतुलित होकर ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। लाइन चालू होने के कारण लोहे के पाइप में तेज करंट उतर आया और दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण और परिजन तुरंत दोनों घायलों को लेकर अस्पताल की ओर भागे, लेकिन रास्ते में ही राकेश यादव ने दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे दुर्गेश यादव का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विधायक पहुंचे अस्पताल, जताया दुख
घटना की सूचना मिलते ही फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती दुर्गेश का हाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं।
परिजनों में कोहराम, ग्रामीणों में आक्रोश
दिवंगत राकेश चार भाइयों में सबसे छोटे थे और उनके पिता खेती-किसानी करते हैं। इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं, घनी आबादी और गांव के बीच से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'