by on | 2026-08-16 22:43:48
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3211
बेबाक 24 | वाराणसी
बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में श्रावण के तीसरे सोमवार और नागपंचमी का दुर्लभ संयोग बनते ही श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का रेला उमड़ पड़ा है। भीड़ के संभावित दबाव को देखते हुए वाराणसी पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ चुका है। व्यवस्था का सच जानने के लिए खुद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल अधिकारियों की फौज के साथ सड़क पर उतरे और मैदागिन से लेकर गोदौलिया और गंगा घाटों तक की सुरक्षा परखी।
उफान पर गंगा: नावों के चक्के जाम, घाटों का संपर्क टूटा
लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सुरक्षा के मद्देनजर गंगा में नावों के संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं, ललिता घाट से शीतला घाट होते हुए विश्वनाथ मंदिर जाने वाले रास्ते को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है।
दर्शनार्थियों की सहूलियत और सुरक्षा के लिए 4 प्रमुख प्रवेश द्वार तय किए गए हैं:
नन्दू फेरिया
बांस फाटक
त्रिपुरा भैरवी गली
सिलको गली द्वार
फ्लोटिंग बैरिकेडिंग के पार गए तो होगी सख्ती
निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने कांवड़ यात्रियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को सख्त हिदायत दी कि गंगा में स्नान और जल भरते वक्त फ्लोटिंग वाटर बैरिकेडिंग की सीमा कतई न लांघें। जरा सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। इसके साथ ही कांवड़ मार्ग पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
'सर' और 'मैडम' कहकर करें बात, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा में ढील नहीं
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त संदेश दिया गया है कि श्रद्धालुओं से व्यवहार में कोई बदतमीजी बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को 'सर' और 'मैडम' कहकर संबोधित करें। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और चेकिंग का जिम्मा केवल महिला पुलिसकर्मियों के पास रहेगा।
17 अगस्त को आसमान से बरसेंगे फूल!
17 अगस्त को श्रावण सोमवार और नागपंचमी के इस पावन मौके पर काशी आने वाले शिवभक्तों का स्वागत शाही अंदाज में होगा। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी।
मौके पर अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल समेत तमाम आला अधिकारी मुस्तैद रहे। आस्था के इस महापर्व पर काशी पूरी तरह तैयार है, लेकिन देखना यह होगा कि जमीनी स्तर पर ये दावे कितने कारगर साबित होते हैं!
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'