by on | 2026-08-16 18:04:41
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3279
बलिया (भरौली): "प्रदेश में व्यापारी पूरी तरह सुरक्षित हैं और रात में भी बेफिक्र होकर सोना-चांदी लेकर घर जा सकते हैं..." शासन और प्रशासन के इन दावों को भरौली पुलिस पिकेट से महज 100 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने खुली चुनौती दे डाली। भरौली-अमांव मोड़ स्थित अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से उजियार जा रहे आर.पी. ज्वेलर्स के मालिक आशीष कुमार वर्मा और उनके बेटे को दो मोटरसाइकिलों पर सवार 6 हथियारबंद लुटेरों ने घेर लिया। बदमाशों ने गनपॉइंट पर लेकर 12 लाख रुपये मूल्य के आभूषण व नकदी लूटी और हथियार लहराते हुए बड़ी आसानी से फरार हो गए।
पुलिस पिकेट के पास हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने न केवल स्थानीय व्यापारियों बल्कि पूरे प्रदेश के सर्राफा व्यवसायियों के बीच भारी असुरक्षा और रोष का माहौल पैदा कर दिया है। यह घटना नरही पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है।
अपराध का केंद्र बनता क्षेत्र: नरही पुलिस की भूमिका पर गहराता संशय
क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। संगीन अपराधों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने से पुलिस की इकबालिया साख पर सवाल उठ रहे हैं:
तस्करी के वायरल वीडियो पर लीपापोती: दियारे क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के तीन वीडियो सामने आने के बाद भी नरही पुलिस ने ठोस जांच करने के बजाय उन्हें "पुराना" बताकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। जबकि सीमावर्ती बिहार पुलिस ने ड्रोन कैमरों के माध्यम से तस्करी के गतिविधियों को रिकॉर्ड किया था, जिसकी रिपोर्ट लेकर कार्रवाई की जा सकती थी।
अवैध नेटवर्क और असलाह प्रदर्शन को अभयदान: थाने के हिस्ट्रीशीटर रामगोविंद राय के पुत्र रिंकू राय द्वारा अवैध शराब नेटवर्क संचालित करने के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही, माफिया मुख्तार अंसारी गैंग के पूर्व सांसद अतुल राय के करीबी बताए जाने वाले नरही निवासी धनंजय राय उर्फ मोनू राय द्वारा सोशल मीडिया पर 'स्टार मार्का' प्रतिबंधित हथियारों को प्रदर्शित करने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई पहचान या सख्त कानूनी कदम नहीं उठाया गया है।
गौ-तस्करी का सुगम मार्ग: पड़ोसी क्षेत्र गाजीपुर के भांवरकोल से गुजरने वाले गौ-तस्कर भरौली के रास्ते निर्बाध रूप से बिहार सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। भांवरकोल पुलिस की कार्रवाइयों के बीच नरही थाना क्षेत्र से इस नेटवर्क का लगातार गुजरना पुलिस पिकेट की सतर्कता पर प्रश्नचिह्न लगाता है।
जांच पर टिकीं निगाहें: पारदर्शी कार्रवाई होगी या खानापूर्ति?
थाना क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक तत्वों, असलाहधारियों और अवैध तस्करों पर अंकुश न लग पाने का ही परिणाम है कि बेखौफ लुटेरों ने मुख्य मार्ग पर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अब मुख्य प्रश्न यह है कि क्या बलिया पुलिस प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष जांच कर वास्तविक अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजेगा, या फिर पूर्व के प्रकरणों की भांति केवल कागजी खानापूर्ति कर मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'