by on | 2026-08-16 15:17:55
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3209
वाराणसी (विशेष संवाददाता)। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सुरक्षा जांच के दौरान एक लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। इस हादसे में एयरलाइन की एक महिला कर्मचारी और पास खड़ा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए लक्ष्मी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ निवासी कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (IX1810) से मुंबई जाने के लिए सुबह करीब 9:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। कमलेश के पास एक लाइसेंसी पिस्टल थी, जिसे वे नियमानुसार डिपॉजिट करने के लिए चेकिंग काउंटर पर दे रहे थे। चेकिंग और राउंड्स की गिनती के दौरान चेंबर में लोड बुलेट से अचानक हथियार में फायर हो गया।
गोली पास में मौजूद व्यक्ति के हाथ को चीरते हुए जांच कर रही महिला कर्मचारी के पैर में जा लगी।
घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी गोमती जोन और एसीपी पिंडरा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं। डीसीपी का कहना है कि लापरवाही के पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'