ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
आस्था आस्था

बक्सर में भगवान वामन रथ यात्रा 23 को, किला मैदान से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

by on | 2026-08-13 18:55:09

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3131


बक्सर में भगवान वामन रथ यात्रा 23 को, किला मैदान से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

डॉ. राकेश राय (कल्लू राय) के नेतृत्व में तैयारियां तेज; 'वामन ग्लोबल फाउंडेशन' ने शहरवासियों से सपरिवार शामिल होने की अपील की

बक्सर। धार्मिक एवं पौराणिक महत्व की बक्सर नगरी में आगामी 23 सितंबर (बुधवार) को 'वामन ग्लोबल फाउंडेशन' के तत्वावधान में भव्य 'भगवान वामन रथ यात्रा एवं महा प्रसाद वितरण' समारोह का विशाल आयोजन किया जाएगा। सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय (कल्लू राय) के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

​आयोजन समिति ने बक्सर एवं आसपास के श्रद्धालुओं से इस पवित्र महाकुंभ रूपी यात्रा में सपरिवार सम्मिलित होकर पुण्य का भागी बनने का विनम्र आग्रह किया है।

कार्यक्रम की प्रमुख रूपरेखा

  • मुख्य आयोजन: भगवान वामन रथ यात्रा एवं विशाल महा प्रसाद वितरण
  • आयोजक: वामन ग्लोबल फाउंडेशन, बक्सर
  • स्थान: किला मैदान (रामलीला मंच), बक्सर
  • तारीख व दिन: 23 सितम्बर 2026, दिन- बुधवार
  • समय: प्रातः 08:00 बजे से
  • आयोजक/प्रेषक: डॉ. राकेश राय ('कल्लू राय'), अध्यक्ष

​ शोभा यात्रा का निर्धारित मार्ग (रूट मैप)

​यह भव्य रथ यात्रा किला मैदान (रामलीला मंच) से वैदिक मंत्रोच्चार व गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होकर नगर के पुलिस चौकी, रामरेखा घाट, पी.पी. रोड, मुनीम चौक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार मोड़, सब्जी मण्डी मेन रोड, आदर्श नगर थाना, कॉलेज गेट मोड़ और जेल मोड़ से होते हुए अंत में वामन भगवान मंदिर पहुँचकर संपन्न होगी।

प्रत्येक गुरुवार को विशेष आयोजन: वामन ग्लोबल फाउंडेशन ने जानकारी दी कि वामन भगवान मंदिर के प्रांगण में हर गुरुवार की संध्या को महा आरती, भजन-कीर्तन एवं महा प्रसाद वितरण का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment