by admin@bebak24.com on | 2026-08-13 16:22:03
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3058
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को संसद भवन के मकर द्वार के सामने सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसद आमने-सामने नजर आए। दोनों पक्षों ने हाथों में तख्तियां लेकर एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। सत्ता पक्ष के सांसदों के हाथों में 'राहुल गांधी जवाब दो' लिखे पोस्टर थे, जबकि विपक्षी सांसद 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' जैसे नारों वाली तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
इस दौरान तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने सत्ता पक्ष के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा।
महुआ मोइत्रा ने कहा कि उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा कि लंबे समय से सत्ता में रहने वाली सरकार संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करे।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री संसद में आने से बच रहे हैं। महुआ मोइत्रा ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन भी संसद नहीं आए।
उन्होंने यह भी कहा कि सत्र के अंतिम दिन सत्ता पक्ष के सांसद विपक्ष के साथ प्रदर्शन में आमने-सामने खड़े हैं।
संसद में सरकार और विपक्ष के बीच नीट से जुड़े छात्र प्रदर्शन और अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चंदे में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर टकराव बना हुआ है।
विपक्ष की मांग है कि इन मुद्दों पर संसद में चर्चा हो और सरकार जवाब दे। वहीं सत्ता पक्ष का आरोप है कि विपक्ष राजनीतिक मुद्दों पर संसद की कार्यवाही बाधित कर रहा है।
सत्तापक्ष की ओर से राहुल गांधी को झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के मुद्दे पर भी घेरा जा रहा है।
बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि वह संसद में नीट से जुड़े मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं और विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देंगे।
अमित शाह ने विपक्ष से चर्चा के लिए आगे आने की अपील की थी और कहा था कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।
इसके बाद राहुल गांधी ने अमित शाह की पेशकश को खारिज करते हुए कहा था कि विपक्ष को गृह मंत्री का भाषण सुनने में रुचि नहीं है। उन्होंने सीधे सवाल किया था कि छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का आदेश किसने दिया था।
राहुल गांधी ने यह भी पूछा था कि क्या अमित शाह ने छात्रों पर गोली चलाने का आदेश दिया था। उनका कहना था कि अगर ऐसा आदेश दिया गया था तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
मानसून सत्र के अंतिम दिन संसद के बाहर दोनों पक्षों के प्रदर्शन से यह साफ हो गया कि सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध अभी भी कायम है।
मकर द्वार के सामने हुए प्रदर्शन में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर राजनीतिक आरोप लगाते नजर आए। ऐसे में संसद के भीतर चर्चा और कामकाज की बजाय अंतिम दिन भी राजनीतिक टकराव ही प्रमुखता में रहा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'