ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

गंगा का जलस्तर सामान्य, वाराणसी में फिर गरजीं पतवारें

by on | 2026-08-13 08:48:10

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3084


गंगा का जलस्तर सामान्य, वाराणसी में फिर गरजीं पतवारें

वाराणसी (बेबाक 24)। बीते दिनों खराब मौसम और उफान मारती गंगा की लहरों के चलते थमा घाटों का जीवन एक बार फिर पटरी पर लौट आया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लगाए गए प्रतिबंधों को हटाते हुए जल पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने बुधवार से गंगा में नावों के संचालन को हरी झंडी दे दी है। NDRF और उच्चाधिकारियों से हरी झंडी मिलने के बाद अब काशी के घाटों पर फिर से नौकायन का आनंद लिया जा सकेगा।

खतरे के निशान से काफी नीचे गंगा, प्रशासन की पैनी नजर

​अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) डॉ. सदाकांत गुप्ता ने बेबाक 24 को बताया कि केंद्रीय जल आयोग (CWC) के बुधवार सुबह 8 बजे के आंकड़ों के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर 63.61 मीटर दर्ज किया गया है।

​अगर आंकड़ों के जरिए समझें, तो स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य है:

मौजूदा जलस्तर: 63.61 मीटर (11 अगस्त को 63.71 मीटर था)


चेतावनी जलस्तर: 70.26 मीटर


खतरे का निशान: 71.26 मीटर


उच्चतम बाढ़ स्तर (HFL): 73.90 मीटर


​मौजूदा आंकड़े साफ गवाही दे रहे हैं कि जलस्तर चेतावनी बिंदु से करीब 6.65 मीटर नीचे है। यानी काशी में फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।

सुरक्षा प्राथमिकता: मौसम सुधरा, तो बहाल हुआ संचालन

​अचानक बदले मौसम और नदी में बढ़ते बहाव को देखते हुए जल पुलिस ने एहतियातन नाव संचालन रोक दिया था ताकि नाविकों और श्रद्धालुओं की जान-माल को कोई नुकसान न पहुंचे। अब जबकि मौसम पूरी तरह साफ हो चुका है और जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, प्रशासन ने नौका संचालन को पुनः शुरू करा दिया है। घाटों पर एक बार फिर चहल-पहल लौट आई है और नाविकों के चेहरे खिल उठे हैं।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment