by admin@bebak24.com on | 2026-08-12 13:26:54
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3001
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने महिलाओं को लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण जल्द लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से ही लागू किया जाना चाहिए और इसके लिए मौजूदा 543 लोकसभा सीटों को आधार बनाया जाए।
मुख्यमंत्री विजय ने बुधवार को तमिलनाडु विधानसभा में इस संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने मंजूरी दे दी।
प्रस्ताव में केंद्र सरकार से लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या को स्थायी रूप से बनाए रखने की मांग की गई है। साथ ही कहा गया है कि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण अगले लोकसभा चुनाव से ही लागू किया जाए।
मुख्यमंत्री का कहना है कि महिला आरक्षण को परिसीमन या अन्य प्रक्रियाओं से जोड़कर और अधिक समय तक टालना उचित नहीं होगा।
मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण में अब और देरी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देना कोई रियायत नहीं, बल्कि उनका लोकतांत्रिक अधिकार और सामाजिक न्याय का विषय है।
विजय ने यह भी कहा कि तमिलनाडु में पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं मतदान करती हैं, इसलिए उनकी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से ही महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए।
उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था मौजूदा 543 लोकसभा सीटों के आधार पर लागू होनी चाहिए, ताकि महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में बिना किसी अतिरिक्त देरी के कदम उठाया जा सके।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'