ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
राजनीति राजनीति

फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिगेज से रचाई शादी, 10 साल के रिश्ते के बाद बने जीवनसाथी

by admin@bebak24.com on | 2026-08-12 13:02:05

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3000


फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिगेज से रचाई शादी, 10 साल के रिश्ते के बाद बने जीवनसाथी

लिस्बन: पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लंबे समय से साथी और मॉडल जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली है। दोनों ने 11 अगस्त को पुर्तगाल के कास्काइस शहर में एक निजी नागरिक समारोह में विवाह किया। इस खास मौके पर उनके 5 बच्चे भी मौजूद रहे।

रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी। तस्वीर में रोनाल्डो और जॉर्जिना के हाथों में शादी की अंगूठियां दिखाई दे रही हैं। पोस्ट सामने आने के कुछ ही समय में इसे लाखों लोगों ने पसंद किया।

10 साल से साथ हैं रोनाल्डो और जॉर्जिना

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज करीब 10 साल से एक-दूसरे के साथ हैं। दोनों की पहली मुलाकात स्पेन की राजधानी मैड्रिड में एक गुच्ची स्टोर में हुई थी, जहां उस समय जॉर्जिना काम करती थीं।

उस दौर में रोनाल्डो स्पेन के प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के लिए खेल रहे थे। इसके बाद दोनों का रिश्ता लगातार आगे बढ़ा और जॉर्जिना रोनाल्डो के परिवार का अहम हिस्सा बन गईं।

पिछले साल हुआ था सगाई का ऐलान

रोनाल्डो और जॉर्जिना ने 11 अगस्त 2025 को अपनी सगाई की घोषणा की थी। जॉर्जिना ने उस समय अपनी सगाई की अंगूठी की तस्वीर साझा करते हुए रोनाल्डो के साथ जीवन बिताने की इच्छा जताई थी।

इसके करीब 1 साल बाद दोनों ने शादी कर ली।

शादी में शामिल हुए 5 बच्चे

पुर्तगाली मीडिया के मुताबिक, कास्काइस में आयोजित इस निजी समारोह में रोनाल्डो और जॉर्जिना के 5 बच्चे भी मौजूद थे। दोनों लंबे समय से अपने परिवार के साथ सार्वजनिक जीवन में नजर आते रहे हैं।

शादी की खबर सामने आने के बाद रोनाल्डो के प्रशंसकों और फुटबॉल जगत में इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment