by on | 2026-08-11 15:38:09
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3073
बक्सर। आगामी राजनीतिक समीकरणों को साधने और जमीनी पकड़ को धार देने के इरादे से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बक्सर जिला संगठन का बड़ा विस्तार किया है। जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा द्वारा जारी 68 सदस्यीय नई कार्यकारिणी सूची में सिमरी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष व डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेमसागर कुँवर को जिला महासचिव पद की अहम कमान सौंपी गई है। इस घोषणा के बाद से ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
पंचायत राजनीति से लेकर संगठन के गलियारों तक लंबे समय से सक्रिय प्रेमसागर कुँवर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और पार्टी लाइन पर लगातार मुखर रहने का इनाम मिला है। जमीनी स्तर पर पकड़ और कार्यकर्ताओं के बीच सीधी पहुंच को देखते हुए जिला नेतृत्व ने उन पर यह बड़ा दांव खेला है। उनके मनोनयन से संगठन को जिला स्तर पर नई ऊर्जा मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं।
मनोनयन की खबर आते ही डुमरी पंचायत समेत पूरे सिमरी प्रखंड में बधाई देने वालों का तांता लग गया। समर्थकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का स्पष्ट मानना है कि प्रेमसागर कुँवर के संगठनात्मक अनुभव और आक्रामक कार्यशैली का सीधा फायदा पार्टी के विस्तार में दिखेगा।
अपनी नियुक्ति पर जदयू शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिला महासचिव प्रेमसागर कुँवर ने दोटूक कहा, "पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरना ही मेरी प्राथमिकता है। संगठन को हर बूथ और हर घर तक पहुंचाना, सरकार की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक ले जाना और कार्यकर्ताओं के हक की आवाज बनना ही मेरा एकमात्र लक्ष्य रहेगा।"
68 पदाधिकारियों की इस नई फेहरिस्त के बाद बक्सर जदयू में हलचल तेज हो गई है, वहीं प्रेमसागर कुँवर की एंट्री से पंचायत से लेकर जिला स्तर तक संगठन के तेवर और मजबूत होने के आसार हैं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'