by on | 2026-08-11 12:36:43
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3154
बलिया। चर्चित नरही थाना गोलीकांड में स्व. विनोद राय की 10वीं पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि समारोह से ठीक पहले एक नया और भूचाल लाने वाला मोड़ आ गया है। इस हत्याकांड की फाइल आज भी एक पहेली बनकर रह गई है और 10 साल बीत जाने के बाद भी एक ही यक्ष प्रश्न हवा में तैर रहा है—न्याय कब मिलेगा?
दौलतपुर के पूर्व प्रधान और तत्कालीन भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के ताजा बयानों ने प्रशासनिक और पुलिसिया जांच के दावों की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं।
दूध-भात का रिश्ता और सवालों के घेरे में गवाही
वैसे तो नरही और पचगांवा के बीच हमेशा से 'दूध-भात' जैसा अटूट और आत्मीय रिश्ता रहा है। गवाह राजेश सिंह भी बचपन से ही नरही के ताने-बाने में रचे-बसे रहे हैं और स्व. विनोद राय से उनका बचपन का गहरा संबंध रहा है। राजनीति या विश्वविद्यालय जीवन का कोई स्वांग न रचे—स्व. विनोद राय खुद विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके थे और अपने जुझारू तेवरों के लिए जाने जाते थे। ऐसे में क्षेत्र में यह सवाल भी जोर पकड़ रहा है कि क्या नरही को राजनीतिक रूप से कमजोर, लाचार और दीन-हीन करने के लिए विनोद राय की हत्या एक प्रयोग के रूप में तो नहीं की गई थी?
'बिना पढ़ाए कागज पर करा लिए दस्तखत'
राजेश सिंह ने मीडिया के सामने पुलिसिया कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुकदमे की गवाही में उनका नाम किस आधार पर शामिल किया गया, इसकी उन्हें भनक तक नहीं थी।
पूर्व प्रधान के मुताबिक, घटना के बाद वे केवल एक बार तत्कालीन बीजेपी मंत्री उपेंद्र तिवारी के प्रतिनिधि राकेश चौबे 'भोला' और नंदलाल सिंह 'चेरुईया' के साथ थाने गए थे। वहां मामले के तत्कालीन विवेचक (आईओ) ने उनसे यह कहकर एक कागज पर दस्तखत करवा लिए कि "मंत्री जी से बात हो चुकी है, सब कुछ पक्ष में होगा।" राजेश सिंह का गंभीर आरोप है कि उन्हें कागज पर लिखा मजमून तक पढ़ने नहीं दिया गया और बाद में पुलिस ने उनके नाम से गवाही दिखाकर मामले में अंतिम रिपोर्ट (Closure Report / FR) दाखिल कर दी।
चंद्रमा यादव और मवेशी आंदोलन पर घेराबंदी
राजेश सिंह ने घटना की पृष्ठभूमि पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि वे उस समय भाजपा के मंडल अध्यक्ष थे, लेकिन उससे पहले उन्होंने चंद्रमा यादव को कभी किसी पार्टी कार्यक्रम में नहीं देखा था। उन्होंने खुलासा किया कि गुरु दक्षिणा कार्यक्रम के बाद तत्कालीन मंत्री उपेंद्र तिवारी थाने पहुंचे थे, जहां चंद्रमा यादव के कुछ मवेशियों को पुलिस द्वारा पकड़े जाने की बात सामने आई थी। राजेश सिंह का सीधा सवाल है कि एक मवेशी व्यापारी के लिए आखिर इतना बड़ा और उग्र आंदोलन क्यों खड़ा किया गया?
44 बेकसूरों की अनदेखी और सियासी उपेक्षा
राजेश सिंह का यह भी संगीन आरोप है कि पुलिस द्वारा 44 बेकसूर लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने के लिए उन्होंने तत्कालीन मंत्री उपेंद्र तिवारी से गुहार लगाई थी, लेकिन उनकी बात को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। बाद में वर्तमान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भिजवाया गया।
'बेबाक' सवाल:
दस साल बाद उठे इस बवंडर का जिम्मेदार कौन है? क्या पुलिस ने सिर्फ खानापूर्ति करके एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की जांच पर पर्दा डाल दिया?
कागज पर फर्जी दस्तखत और क्लोजर रिपोर्ट का खेल किसके इशारे पर हुआ?
क्या नरही क्षेत्र की आवाज को दबाने की यह कोई गहरी साजिश थी?
10वीं पुण्यतिथि पर पूरा इलाका स्व. विनोद राय को नमन कर रहा है, लेकिन सबसे बड़ा दर्द यही है कि विनोद राय का खून आज भी इंसाफ मांग रहा है। देखना होगा कि राजेश सिंह के इस बेबाक खुलासे के बाद पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी क्या सफाई पेश करते हैं!
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'