ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

उमर अहमद के काफिले की गाड़ियों पर कसा शिकंजा! टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी करने वालों की तलाश तेज, सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो से खुलेगी पोल

by on | 2026-08-10 21:45:47

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3096


उमर अहमद के काफिले की गाड़ियों पर कसा शिकंजा! टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी करने वालों की तलाश तेज, सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो से खुलेगी पोल

प्रयागराज (बेबाक 24): अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद के जनाजे में शामिल होने आए बड़े बेटे उमर अहमद के काफिले को लेकर पुलिस का एक्शन मूड ऑन हो गया है। लखनऊ जेल से पुलिस अभिरक्षा में प्रयागराज पहुंचे उमर के पीछे-पीछे गाड़ियों का जो लंबा लश्कर चला था, अब वही गाड़ियां और उनमें बैठे लोग पुलिस के रडार पर आ गए हैं।

​मामला नवाबगंज और हथिगवां स्थित टोल प्लाजा का है, जहां बेखौफ होकर बैरियर तोड़े गए, टोल कर्मचारियों से बदसलूकी की गई और उन पर गाड़ियां चढ़ाने तक का दुस्साहस किया गया। इन गंभीर आरोपों में दर्ज मुकदमों के बाद अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गाड़ियों के नंबरों के जरिए एक-एक उपद्रवी का कच्चा चिट्ठा खंगाल रही है।

सोशल मीडिया बना पुलिस का सबसे बड़ा 'हथियार', हूटर के शोर ने बढ़ाई आफत

काफिले की गाड़ियों का लगातार हूटर बजाते हुए तेज रफ्तार में दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल क्या हुआ, मानो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते यह वीडियो पुलिस जांच की सबसे अहम कड़ी बन गया। यानी जिस सोशल मीडिया के सहारे इस VIP लश्कर का भौकाल चमकाने की कोशिश की जा रही थी, वही सोशल मीडिया अब इन उपद्रवियों की गर्दन का फंदा बन चुका है।

दिल्ली से लेकर प्रयागराज तक दर्जनों गाड़ियां निशाने पर

नवाबगंज थाने में दर्ज एफआईआर की मानें तो इस 'VIP गुंडागर्दी' में प्रयागराज की 10, लखनऊ की 9 और आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, झांसी समेत दिल्ली की गाड़ियां और कई अन्य अज्ञात वाहन शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नंबरों के आधार पर कई गाड़ी मालिकों की शिनाख्त हो चुकी है और कुछ से तो कड़ाई से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस के तीखे सवाल: आखिर प्रिजन वैन के पीछे क्यों दौड़ रही थीं गाड़ियां?

अब पुलिस की जांच सिर्फ गाड़ियों तक सीमित नहीं है, बल्कि असली सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं:

​टोल प्लाजा पर दबंगई दिखाने के वक्त गाड़ी कौन चला रहा था और अंदर कौन-कौन सवार थे?


​क्या यह काफिला लखनऊ से ही साथ चला था या रास्ते में अलग-अलग जगह से गाड़ियां जुड़ती गईं?


​सबसे बड़ा सवाल—इन निजी गाड़ियों में बैठे लोगों का आपस में क्या कनेक्शन था और वे पुलिस की प्रिजन वैन के पीछे-पीछे प्रयागराज तक क्यों मंडरा रहे थे?


डीसीपी गंगानगर की सख्त चेतावनी

मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने साफ कर दिया है कि सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और गाड़ियों के नंबरों के आधार पर आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया तेज है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और कानून को ठेंगे पर रखने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा—सब पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment