by admin@bebak24.com on | 2026-08-10 15:28:44
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3002
रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ़ चल रहा छात्र आंदोलन सोमवार को विधानसभा मार्च के दौरान तनावपूर्ण हो गया। रांची में विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव की भी खबर सामने आई है।
इस मार्च में पिछले 9 दिनों से अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी शामिल हुए। महतो ने बताया कि वह एंबुलेंस से मौके पर पहुंचे और स्ट्रेचर के सहारे मार्च में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि वह चलने की स्थिति में नहीं हैं, इसके बावजूद छात्रों की मांगों के समर्थन में विधानसभा मार्च में शामिल होने पहुंचे हैं। महतो ने यह भी आशंका जताई कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई या भगदड़ की स्थिति बन सकती है।
देवेंद्र नाथ महतो के विधानसभा मार्च में शामिल होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर महतो का वीडियो साझा करते हुए लिखा, "झारखंड के छात्रों के साथ एकता में."
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार का दावा है कि उसने अभ्यर्थियों की करीब 98% मांगें मान ली हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी इस दावे से सहमत नहीं हैं।
आंदोलन की प्रमुख मांगों में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करना और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराना शामिल है।
विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद अब आंदोलन का रुख किस दिशा में जाता है, इस पर सभी की नजरें हैं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'