ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

दिल्ली विधानसभा में टी-शर्ट पर बवाल, AAP के 6 विधायक मार्शल आउट; सदन 15 मिनट के लिए स्थगित

by admin@bebak24.com on | 2026-08-10 12:14:18

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3002


दिल्ली विधानसभा में टी-शर्ट पर बवाल, AAP के 6 विधायक मार्शल आउट; सदन 15 मिनट के लिए स्थगित

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सदन में टी-शर्ट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी विधायकों ने विपक्षी विधायकों की टी-शर्ट पर आपत्ति जताई, जिसके बाद मामला विधानसभा अध्यक्ष तक पहुंच गया।

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने टी-शर्ट नहीं उतारने पर आम आदमी पार्टी के 6 विधायकों को सदन से बाहर करने के लिए मार्शलों को निर्देश दिया। मार्शल आउट किए गए विधायकों में संजीव झा, कुलदीप कुमार, अजय दत्त और जरनैल सिंह समेत अन्य विधायक शामिल बताए गए हैं।

टी-शर्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद

सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्षी विधायक टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे थे। बीजेपी विधायकों ने उनके पहनावे पर आपत्ति जताई और इसे सदन की मर्यादा से जोड़कर सवाल उठाए।

मामला बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष ने संबंधित विधायकों से टी-शर्ट उतारने को कहा। विधायकों के ऐसा नहीं करने पर उन्हें मार्शल के जरिए सदन से बाहर कर दिया गया।

हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित भी किया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई।

सदन में CAG रिपोर्ट भी होगी पेश

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन वित्त वर्ष 2024-25 से संबंधित नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यानी कैग की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जानी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस रिपोर्ट को सदन में पेश करेंगी।

इसके अलावा नियम-280 के तहत विधायकों ने दिल्ली में साफ-सफाई समेत कई मुद्दे उठाए। सदन में आज 3 विधेयक भी पेश किए जाने हैं।

साइकिल खरीद को लेकर भी विपक्ष का आरोप

विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने साइकिल खरीद को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पार्टी का दावा है कि जिन साइकिलों को उसके नेताओं ने 4200 रुपये में खरीदा, उन्हीं साइकिलों की सरकारी खरीद 6957 रुपये प्रति साइकिल की दर से की गई।

आप के मुताबिक दिल्ली सरकार ने करीब 1,30,000 साइकिलें खरीदी हैं। विपक्ष ने इस खरीद में कथित वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए सरकार से जवाब मांगा है।

मानसून सत्र के दौरान कैग रिपोर्ट और अन्य मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ने के आसार हैं।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment