ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
एजुकेशन एजुकेशन

झारखंड में छात्रों का विधानसभा मार्च, पुराने से नए विधानसभा भवन तक पहुंचा प्रदर्शन; तस्वीरों में देखें माहौल

by admin@bebak24.com on | 2026-08-10 12:00:08

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3001


झारखंड में छात्रों का विधानसभा मार्च, पुराने से नए विधानसभा भवन तक पहुंचा प्रदर्शन; तस्वीरों में देखें माहौल

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को 17वें दिन भी जारी रहा। सरकार के साथ बातचीत के एक दिन बाद प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने पुराने विधानसभा परिसर से नए विधानसभा भवन की ओर मार्च शुरू किया।

मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्र शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ते नजर आए। पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्वक मार्च करने की अपील की।

बातचीत के बाद सड़क पर उतरे अभ्यर्थी

रविवार को सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों के बीच रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में बातचीत हुई थी।

बैठक में 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने और मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने की मांग पर सहमति बनने की बात सामने आई।

हालांकि, आंदोलनकारी छात्र अपनी कुछ अन्य मांगों को लेकर अब भी प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।

सीबीआई जांच की मांग पर कायम छात्र

देवेंद्रनाथ महतो गुट के प्रवक्ता रविंद्र रवि के मुताबिक, छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच सीबीआई से कराने की मांग पर कायम हैं।

इसी मांग को लेकर छात्रों ने सोमवार को विधानसभा के शांतिपूर्ण घेराव का ऐलान किया था।

जेपीएससी के 3 सदस्यों का इस्तीफा मंजूर

आंदोलन के बीच एक और बड़ा घटनाक्रम रविवार को सामने आया। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड लोक सेवा आयोग के 3 सदस्यों के इस्तीफे को मंजूरी दे दी।

छात्र आंदोलन और सरकार के बीच बातचीत के बाद अब सोमवार का विधानसभा मार्च इस पूरे विवाद में आगे की दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फिलहाल पुराने विधानसभा परिसर से नए विधानसभा भवन की ओर बढ़ रहे अभ्यर्थियों के मार्च में पुलिस की मौजूदगी के बीच माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment