by on | 2026-08-04 16:45:03
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3026
लालगंज (आजमगढ़)। नगर पंचायत में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। पिछले दो दिनों से सड़कों से कूड़ा नहीं उठाया गया है, जिससे जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया है। गनीमत है कि अभी तेज बारिश नहीं हो रही है, वरना मानसून सक्रिय होते ही नालियां कूड़े से पट जाएंगी और पूरा नगर जलजमाव के साथ-साथ गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाएगा। कुछ दिनों पहले तक जो सफाई व्यवस्था पटरी पर थी, वह अब अधिशासी अधिकारी (EO) की घोर लापरवाही की भेंट चढ़ रही है।
ईओ के अजीबोगरीब बहाने और जनता का आक्रोश
कूड़ा न उठने को लेकर जब अधिशासी अधिकारी से संपर्क किया गया, तो उनका जवाब बेहद हास्यास्पद था। उनका तर्क है कि 'डम्पिंग ग्राउंड में पानी भर जाने के कारण कूड़ा डालने की जगह नहीं है।' उन्होंने जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था का रटा-रटाया आश्वासन दे दिया है।
वहीं, इस तर्क पर नगरवासियों का तीखा पलटवार है। लोगों का कहना है कि जब इलाके में अभी ढंग से बरसात ही नहीं हुई है, तो डम्पिंग ग्राउंड में पानी कहाँ से भर गया? यह तर्क सिर्फ काम से बचने का एक बहाना मात्र है।
लालगंज और अतरौलिया को दे रहे चकमा, लखनऊ में डाला है डेरा!
स्थानीय लोगों का आरोप है कि छोटे-छोटे कार्यों के लिए उन्हें कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, क्योंकि अधिशासी अधिकारी न तो नियमित रूप से लालगंज दफ्तर में बैठते हैं और न ही यहां निवास करते हैं।
ईओ के पास अतरौलिया नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार भी है। जनता का सीधा आरोप है कि ईओ साहब लालगंज वालों को अतरौलिया में होने का और अतरौलिया वालों को लालगंज में होने का झांसा देते हैं और हकीकत में लखनऊ में रहकर नौकरी कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि जनपद स्तरीय अधिकारियों ने कभी इस मनमानी और लापरवाही पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया।
डीएम से हस्तक्षेप की मांग
बरसात से पहले इस बिगड़ती स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। नगरवासियों ने जिलाधिकारी (DM) और निदेशक (स्थानीय निकाय) से मांग की है कि:
बेबाक 24 का सवाल: यदि समय रहते सफाई नहीं हुई और लालगंज डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों या जलजमाव की चपेट में आता है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या प्रशासन किसी महामारी के फैलने का इंतजार कर रहा है?
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'