by on | 2026-08-03 23:30:19
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3003
नगर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए मुहम्मदाबाद पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में सोमवार की शाम थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह की अगुवाइ में पुलिस टीम ने यूसुफपुर बाजार, डॉक्टर अंसारी रोड समेत प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पैदल गश्त व फ्लैग मार्च किया।
मार्च के दौरान पुलिस बल ने बाजार के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों को बारीकी से परखा।
गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा:
"क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें।"
पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि यूसुफपुर और आसपास के इलाकों में नियमित पैदल भ्रमण और गश्त का यह सिलसिला आगे भी मुस्तैदी से जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य अपराधियों में खौफ पैदा करना और आम जनमानस के भीतर सुरक्षा का अहसास मजबूत करना है, ताकि लोग बिना किसी डर के अपना कामकाज कर सकें।
मुहम्मदाबाद पुलिस की इस त्वरित सक्रियता और पैदल मार्च से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा का सकारात्मक माहौल दिखाई दिया, जिसकी स्थानीय नागरिकों और व्यापार मंडल ने खुलकर सराहना की।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'