ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

गाजीपुर पुलिस को मिलीं दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर बाइकें, SP ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

by on | 2026-08-03 21:21:05

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3111


गाजीपुर पुलिस को मिलीं दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर बाइकें, SP ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ड्रंकन ड्राइविंग और ओवरस्पीडिंग पर लगेगा अंकुश, स्पीड गन से लेकर ब्रीथ एनालाइजर तक से लैस हैं गाजीपुर की 'हाईटेक' रॉयल एनफील्ड

गाजीपुर । ​जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए गाजीपुर पुलिस के बेड़े में दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन (रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल) शामिल किए गए हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस लाइन से इन हाईटेक इंटरसेप्टर बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

​उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं सड़क सुरक्षा) द्वारा उपलब्ध कराई गई ये बाइकें आधुनिक तकनीक और सर्विलांस उपकरणों से लैस हैं। इनमें तेज रफ्तार वाहनों को पकड़ने के लिए स्पीड लेजर गन, दिन और रात में स्पष्ट रिकॉर्डिंग के लिए 'नाइट विजन कैमरा', स्वचालित 'नंबर प्लेट पहचान प्रणाली' और शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए 'ब्रीथ एनालाइजर' जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

​इसके अतिरिक्त, ध्वनि प्रदूषण मापने के लिए डेसीबल मीटर, लाउडस्पीकर/पब्लिक एड्रेस सिस्टम (PAS), रेड-ब्लू फ्लैश लाइट और हूटर भी इसमें शामिल हैं।

जीरो फेटलिटी डिस्ट्रिक्ट पर रहेगा विशेष जोर

एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि इन बाइकों का मुख्य उद्देश्य तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाने और अनियंत्रित ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाना है। शहर के प्रवेश और निकास मार्गों के अलावा कोतवाली, सैदपुर, कासिमाबाद, नंदगंज तथा मरदह थानों के 'जीरो फेटलिटी डिस्ट्रिक्ट' (ZFD) क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

​इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर)/नोडल अधिकारी यातायात राकेश कुमार मिश्र, यातायात निरीक्षक बालेन्द्र कुमार सहित यातायात शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment