by admin@bebak24.com on | 2026-08-03 19:32:20
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3077
बांकीपुर (बिहार): प्रशांत किशोर ने बीजेपी के गढ़ में लगाई सेंध
पटना शहर की वीआईपी और बीजेपी का मजबूत किला मानी जाने वाली बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर ने एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज की है। यह सीट बीजेपी के पूर्व विधायक और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी।
प्रशांत किशोर (जन सुराज): 64,151 वोट (विजेता)
नीरज कुमार (भाजपा): 44,827 वोट (उपविजेता)
जीत का अंतर: 19,324 वोट
आरजेडी (रेखा कुमारी): 14,273 वोट (तीसरा स्थान)
बेबाक टेक: 2025 के विधानसभा चुनाव में खाता भी न खोल पाने वाली जन सुराज पार्टी के लिए यह पहली चुनावी सफलता है। खुद चुनावी मैदान में उतरे प्रशांत किशोर की इस जीत ने बिहार की राजनीति में तीसरे विकल्प की नींव रख दी है।
पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का गृह क्षेत्र मानी जाने वाली दतिया सीट पर बीजेपी का दांव उल्टा पड़ गया। पार्टी ने यहां से संघ पृष्ठभूमि के आशुतोष तिवारी को टिकट दिया था, जिसका नरोत्तम समर्थकों ने भीतरघात से जवाब दिया।
यह सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को कोर्ट से सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से हरा दिया।
वडोदरा की मांजलपुर सीट पर बीजेपी के दिग्गज नेता और 8 बार के पूर्व मंत्री दिवंगत योगेश पटेल के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था।
सतेंद्रभाई पटेल (भाजपा): विजयी
भीखाभाई रबारी (कांग्रेस): पराजित
जीत का अंतर: 30,630 वोट
कम वोटिंग (37.5%) के बावजूद बीजेपी ने अपने इस पारंपरिक गढ़ में अपनी पकड़ बनाए रखी।
3 सीटों के ये नतीजे देश के मौजूदा राजनीतिक मूड को दर्शाते हैं। देश भर में युवाओं और छात्रों के प्रदर्शनों के ठीक बाद हुए इन चुनावों में जहां एक तरफ जनता ने बीजेपी के गढ़ बांकीपुर में प्रशांत किशोर के रूप में नए विकल्प को चुना, वहीं दतिया में आंतरिक गुटबाजी ने बीजेपी का खेल बिगाड़ दिया। गुजरात में जरूर पार्टी का पुराना ढांचा कायम नजर आया।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'