by on | 2026-08-03 14:41:19
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3412
माफिया मुख्तार अंसारी के खासमखास और आईएस-191 गैंग के कुख्यात शार्प शूटर अंगद राय उर्फ झूलन पर आखिरकार कानून का शिकंजा कस ही गया। गाजीपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने सोमवार को बड़ी और सीधी कार्रवाई करते हुए झूलन की 9.50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर दिया।
अपराध की कमाई से बने साम्राज्य पर बाबा के बुलडोजर और प्रशासन के चाबुक की यह गूंज पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
प्रशासन की पड़ताल में जो सच निकलकर सामने आया है, वह हैरान कर देने वाला है। आरोप है कि झूलन ने अपने आपराधिक नेटवर्क से जुटाए गए काले धन को सफेद करने के लिए अपनी पत्नी सरिता राय के नाम का इस्तेमाल किया।
इसी फर्जीवाड़े और आपराधिक कमाई के पुख्ता सबूत मिलने के बाद गाजीपुर जिलाधिकारी के आदेश पर 'उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986' की धारा 14(1) के तहत इसे कुर्क कर जब्त कर लिया गया।
पुलिस रिकॉर्ड साफ गवाही दे रहे हैं कि अंगद राय उर्फ झूलन का इतिहास कितना खौफनाक रहा है। हत्या, हत्या की साजिश, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट जैसे संगीन अपराधों के तहत उस पर भांवरकोल, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर कोतवाली और नंदगंज समेत विभिन्न थानों में 24 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
बेनामी साम्राज्य और खजाने का खेल:
- मैनेजर से लेकर ड्राइवर तक जाल: इलाके में दबी ज़बान यह चर्चा जोरों पर है कि अंगद राय के मैनेजर अखंड प्रताप राय के पास अरबों की बेनामी संपत्ति का नेटवर्क फैला है। इतना ही नहीं, सरिता राय के ड्राइवर जितेन्द्र कनौजिया के नाम पर भांवरकोल में एचपी (HP) का पेट्रोल पंप संचालित होने की खबरें भी अब जांच के दायरे में हैं!
- अतुल राय के पास माफिया का 'खजाना'?: अंडरवर्ल्ड के गलियारों में अब यह चर्चा भी तेजी से तैर रही है कि मुख्तार के बेहद खास और पूर्व सांसद अतुल राय के गैंग पर भी बहुत जल्द पुलिस की गाज गिर सकती है। सूत्रों की मानें तो माफिया का असली खजाना अतुल राय के सिंडिकेट में छिपा हो सकता है!
- डीआईजी वैभव कृष्ण का अभियान: डीआईजी वैभव कृष्ण के नेतृत्व में चल रहे इस महा-अभियान से पूरे जरायम जगत में हड़कंप मचा हुआ है।
कुर्की की इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे रहे। इस दौरान तहसीलदार मुहम्मदाबाद महेंद्र बहादुर, भांवरकोल थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्र, रजागंज चौकी प्रभारी अभिनव गुप्ता और क्षेत्रीय लेखपाल संतोष राय की संयुक्त टीम ने ढोल बजवाकर जब्ती की कार्रवाई पूरी की।
बेबाक 24 का सीधा सवाल:
क्या केवल एक संपत्ति कुर्क करने से जरायम की दुनिया के इस विशाल नेटवर्क का खात्मा हो पाएगा? या फिर बेनामी पेट्रोल पंपों, फाइनेंसरों और पूर्व सांसद अतुल राय से जुड़े गुप्त साम्राज्य पर भी डीआईजी वैभव कृष्ण की टीम का हथौड़ा चलेगा? खबर पर हमारी नज़र लगातार बनी रहेगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'