ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

संस्कार भारती ने मनाया गुरु पूजन उत्सव, भक्ति संगीत से भावविभोर हुए श्रोता

by on | 2026-07-31 08:48:42

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3083


संस्कार भारती ने मनाया गुरु पूजन उत्सव, भक्ति संगीत से भावविभोर हुए श्रोता


संस्कार से ही पीढ़ियां बनेंगी सुसंस्कृत: विनोद अग्रवाल


अंजनी राय

लालगंज (आजमगढ़)। संस्कार भारती कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था के तत्वावधान में बुधवार देर रात गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। डॉ. प्रदीप कुमार के आवास पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं भगवान नटराज के चित्र पर धूप-दीप व पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों को माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि संस्कार भारती का विस्तार न केवल भारत बल्कि विदेशों तक है। उन्होंने जोर देकर कहा, "यदि हम स्वयं संस्कारवान रहेंगे तो हमारी आने वाली पीढ़ियां भी सुसंस्कृत होंगी। संगीत के माध्यम से समाज को जोड़ा जा सकता है।" उन्होंने कुंभ मेले से लेकर विभिन्न आयोजनों में कलाकारों को दिए जाने वाले सम्मान का उल्लेख करते हुए सभी से पारिवारिक सहभागिता की अपील की।

​कार्यक्रम के दौरान संगीत कलाकारों निशिकांत दुबे, अमित राजभर, कन्हैया पांडे, शिवानंद शर्मा, लक्ष्मी, ज्योति, दिनेश गौड़, राकेश विश्वकर्मा, उमेश कनौजिया, केदार यादव, परमात्मा और पप्पू खां ने भक्ति एवं गुरु गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. के.आर. सिंह ने की तथा संचालन विजय हंस द्वारा किया गया। संयोजन में डॉ. प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र सोनकर, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, सत्यम जायसवाल आदि की प्रमुख भूमिका रही।

​इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. डी.पी. तिवारी, जिला मंत्री भारत भूषण तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद बरनवाल, १०० सैया अधीक्षक डॉ. सुरजीत सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. पवन पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष विजय सोनकर, नगर प्रचारक सक्षम सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment