by on | 2026-06-07 09:58:49
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3224
चित्रकूट जेल में नियमों को ताक पर रखकर विधायक अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत अंसारी की 'अवैध' और 'शाही' मुलाकात कराने के बहुचर्चित मामले में बांदा की विशेष अदालत से बड़ी खबर आ रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायालय ने तत्कालीन जेलर की आरोपमुक्त (डिस्चार्ज) करने वाली याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 जून को होगी, जहां आरोपियों के खिलाफ आरोप (Charges) तय किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
शनिवार को अपर जिला जज द्वितीय एवं विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण) चंद्रपाल द्वितीय के न्यायालय में इस हाई-प्रोफाइल मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मऊ के विधायक अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत अंसारी की तरफ से उनके अधिवक्ताओं ने स्वास्थ्य खराब होने और यूपी में पड़ रही भीषण गर्मी का हवाला देते हुए न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से पेश न होने (हाजिरी माफी) का प्रार्थना पत्र दिया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।
सुनवाई के दौरान जेल के तत्कालीन अधिकारी कोर्ट रूम में मौजूद रहे। तत्कालीन जेल अधीक्षक संतोष कुमार सागर और डिप्टी जेलर चंद्रकला ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति दर्ज कराई।
उनके वकीलों ने कोर्ट में लंबी बहस करते हुए दावा किया कि उपलब्ध साक्ष्यों में तत्कालीन अधिकारियों की कोई सीधी संलिप्तता प्रमाणित नहीं होती है, इसलिए उन्हें इस केस से बरी (डिस्चार्ज) किया जाए।
लेकिन बेबाक अदालत ने अभियोजन के साक्ष्यों को मजबूत मानते हुए तत्कालीन जेलर की डिस्चार्ज अर्जी को खारिज कर दिया। अब इन निलंबित अधिकारियों पर भी मुकदमा चलना तय हो गया है।
इस मामले में विधायक अब्बास अंसारी, निकहत अंसारी और जेल अधिकारियों समेत कुल 8 लोगों को नामजद किया गया था। वर्तमान में सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं, जबकि तत्कालीन जेल अधीक्षक संतोष कुमार सागर और जेलर संतोष कुमार अब भी निलंबन झेल रहे हैं।
न्यायालय ने मामले की अगली तारीख 26 जून मुकर्रर की है। माना जा रहा है कि उस दिन विधायक अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत अंसारी को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होना पड़ेगा, जहां अदालत उनके खिलाफ आरोप तय कर सकती है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'