ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

पूर्व मंत्री नारद राय की पहल पर जल शक्ति मंत्री ने दिए जल निकासी के सख्त निर्देश

by on | 2026-05-13 20:33:28

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3213


पूर्व मंत्री नारद राय की पहल पर जल शक्ति मंत्री ने दिए जल निकासी के सख्त निर्देश

लखनऊ/बलिया: ​जनता के मुद्दों और किसानों की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहने वाले फेफना के 'जननेता' और पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय एक बार फिर एक्शन मोड में हैं। उन्होंने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की और फेफना विधानसभा क्षेत्र की वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाया।

किसानों के खेत अब नहीं होंगे जलमग्न

​बैठक के दौरान नारद राय ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तत्काल कार्य शुरू करने का आग्रह किया, जो क्षेत्र के कृषि भविष्य के लिए जीवनरेखा मानी जा रही हैं:

दौलतपुर ग्राम सभा: ताल करौटी से मगई नदी तक ड्रेन की खुदाई का कार्य।


मौजा हरिवंशपुर: रौलताल से टुटुवारी कथरिया मगई नदी तक ड्रेन खुदाई के  कार्य को पूरा करना।


बेबाक विश्लेषण: बता दें कि इन नालों (बाहे) की खुदाई हो जाने से कथरिया और टुटुवारी ताल में जमा पानी सीधे मगई नदी में गिर जाएगा। इससे हजारों एकड़ भूमि जलभराव से मुक्त होगी और किसानों के खेत समय पर खाली हो सकेंगे, जिससे वे रबी की फसलों की बुवाई सही वक्त पर कर पाएंगे।

मंत्री का कड़ा रुख: अधिशासी अभियंता, बलिया को तत्काल आदेश

​पूर्व मंत्री नारद राय के तर्कों और जनता की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मौके पर ही अधिशासी अभियंता, बलिया को फोन कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि जल निकासी के इन कार्यों में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सक्रियता बनी चर्चा का विषय

​फेफना की राजनीति में नारद राय की यह सक्रियता एक बार फिर साबित करती है कि पद पर रहें या न रहें, वे जनता की समस्याओं के लिए लड़ना जानते हैं। क्षेत्र के किसानों ने इस सकारात्मक पहल के लिए नारद राय का आभार व्यक्त किया है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment