by on | 2026-05-10 13:43:26
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3299
चंदौली | उत्तर प्रदेश के चंदौली में आज सुबह रेल की पटरी पर खून की ऐसी दास्तान लिखी गई, जिसने कानून-व्यवस्था के दावों के चीथड़े उड़ा दिए। डीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में रविवार की सुबह उस वक्त 'मौत का तांडव' देखने को मिला, जब दो बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को बेहद करीब से कनपटी पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हैवानियत की हद पार करते हुए बदमाशों ने युवक की लाश को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया और फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 7:30 बजे जब डीडीयू जंक्शन से ताड़ीघाट पैसेंजर रवाना हुई, तो किसी को नहीं पता था कि कोच में मौत सवार है। दो संदिग्ध युवक पिट्ठू बैग लटकाए बोगी में दाखिल हुए। ट्रेन जैसे ही अलीनगर पार कर सकलडीहा की ओर बढ़ी, बोगी में बहस की आवाजें आने लगीं। इससे पहले कि यात्री कुछ समझ पाते, एक जोरदार धमाके ने सबकी रूह कंपा दी। बदमाशों ने युवक की कनपटी पर तमंचा सटाकर ट्रिगर दबा दिया था।
वारदात के बाद कोच में अफरा-तफरी मच गई। दहशत का आलम यह था कि लोग अपनी सीटें छोड़कर दूसरे डिब्बों की तरफ भागने लगे। खून से लथपथ युवक अभी सांसें गिन ही रहा था कि हत्यारों ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। सकलडीहा के पास जैसे ही ट्रेन की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई, दोनों शिकारी अंधेरे और ग्रामीण इलाके का फायदा उठाकर ओझल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव बरामद होने वाली जगह तीन थानों—सदर कोतवाली, सकलडीहा और अलीनगर के सीमावर्ती इलाके में है। फिलहाल तीनों थानों की पुलिस और जीआरपी संयुक्त रूप से जांच में जुटी है।
"दो युवक डीडीयू जंक्शन से सवार हुए थे। शुरुआती जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।"
— कृष्ण मुरारी शर्मा, सीओ सकलडीहा
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'