ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

और मौत को दे दी मात! मीर घाट पर NDRF के 'देवदूत' ने बचाई किशोर की जान

by on | 2026-04-05 17:37:51

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3168


और मौत को दे दी मात! मीर घाट पर NDRF के 'देवदूत' ने बचाई किशोर की जान

वाराणसी: काशी के घाटों पर जहाँ आस्था का सैलाब उमड़ता है, वहीं मौत ने भी अपना जाल बिछाया था। लेकिन कहते हैं न कि 'जाको राखे साइयां मार सके न कोय'। वाराणसी के मीर घाट पर आज एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने सबकी सांसें अटका दी थीं। लेकिन NDRF के एक जांबाज जवान की मुस्तैदी ने यमराज के जबड़े से एक मासूम को खींच निकाला।

लापरवाही पड़ी भारी, गहरा पानी और थम गई सांसें

​बिहार से अपने परिवार के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आया 16 साल का किशोर क्या जानता था कि गंगा स्नान उसके लिए काल बन जाएगा। परिवार वाले नहाकर घाट पर आ चुके थे, लेकिन जोश में होश खो बैठा यह किशोर मना करने के बावजूद गहरे पानी की ओर बढ़ गया। अचानक पैर फिसला और वह गंगा की लहरों में समाने लगा।

5 सेकंड का 'सुपरमैन' वाला एक्शन!

​जब किनारे पर मौजूद लोग चीख रहे थे, ठीक उसी वक्त NDRF के रेस्क्यूअर आलेखा चंद जीना की नजर उस पर पड़ी। बिना एक पल की देरी किए, बिना अपनी जान की परवाह किए, जवान ने तेज धारा में ऐसी छलांग लगाई कि देखने वाले दंग रह गए। सिर्फ 5 सेकंड! जी हाँ, महज 5 सेकंड के भीतर जवान ने डूबते किशोर को थाम लिया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लाया।

बेबाक टिप्पणी: अगर जवान की नजर एक सेकंड के लिए भी चूकती, तो आज बिहार के उस परिवार में मातम पसरा होता। यह बहादुरी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी!


CCTV में कैद हुआ बहादुरी का लाइव वीडियो

​यह पूरी जांबाजी घाट पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे मौत दस्तक दे रही थी और कैसे खाकी वर्दी वाले इस 'देवदूत' ने उसे नाकाम कर दिया। सुरक्षित बाहर निकालने के बाद किशोर को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।

प्रशासन का पक्ष: सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं

​घटना के बाद NDRF के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने दो टूक शब्दों में कहा कि वाराणसी के घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारे जवान हर स्थिति से निपटने के लिए चौबीसों घंटे मुस्तैद हैं।

बेबाक 24 की अपील:

गंगा की लहरों से खेलें नहीं, मर्यादा में रहकर स्नान करें। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, क्योंकि हर बार कोई 'आलेखा चंद' वहां मौजूद नहीं होगा। सावधान रहें, सुरक्षित रहें!



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment