by on | 2026-03-30 12:46:40
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3261
ये पूरा मामला जुलाई 2024 का है, जब वाराणसी के एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया और तत्कालीन डीआईजी वैभव कृष्ण ने सादे कपड़ों में नरही थाना क्षेत्र की कोरंटाडीह पुलिस चौकी पर आधी रात को छापा मारा था। उस वक्त जो सच सामने आया, उसने पूरे पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया था। रोजाना हजारों ट्रक ड्राइवरों से खुलेआम अवैध वसूली हो रही थी। इस गैंग का सरगना कोई और नहीं, बल्कि तत्कालीन थाना प्रभारी पन्नेलाल ही था, जो पुलिसकर्मियों और दलालों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार का नंगा नाच कर रहा था।
शासन के आदेश पर जब विजिलेंस ने पन्नेलाल की संपत्तियों की गोपनीय जांच शुरू की, तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए:
"शासन की अलग-अलग जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। मामले में नियमानुसार कड़ी विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
— पीयूष मोर्डिया, एडीजी जोन
वसूली कांड के बाद पन्नेलाल मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में गिरफ्तार किया गया। हालांकि, कोर्ट के आदेश पर उसे और उसके साथियों को बहाल कर लखनऊ के फिंगर प्रिंट ब्यूरो में तैनात कर दिया गया था, लेकिन विजिलेंस की इस ताजा एफआईआर ने उनकी मुश्किलें फिर से बढ़ा दी हैं।
बेबाक राय: जनता की सुरक्षा का दम भरने वाली खाकी जब वसूली का जरिया बन जाए, तो ऐसी कार्रवाई न केवल जरूरी है बल्कि सिस्टम में विश्वास बहाल करने के लिए अनिवार्य है। पन्नेलाल जैसे चेहरों का बेनकाब होना भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी जंग में एक बड़ी जीत है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'