by admin@bebak24.com on | 2025-12-23 22:25:22
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3231
सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला जज और जिलाधिकारी के साथ जनपद के आलाधिकारियों की टीम आकस्मिक निरीक्षण के लिए पहुँच गई। संयुक्त टीम ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं तक का बारीक निरीक्षण किया और जेल प्रशासन को आवश्यक सुधार के कड़े निर्देश दिए।
बैरकों से लेकर रसोईघर तक की हुई जांच
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति और बैरकों की साफ-सफाई का जायजा लिया। जिलाधिकारी और जिला जज ने रसोईघर में जाकर भोजन की गुणवत्ता परखी और जलापूर्ति व विद्युत व्यवस्था का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और शिकायतों के बारे में जानकारी ली और जेल प्रशासन को उनकी बुनियादी जरूरतों को समय पर पूरा करने को कहा।
स्वास्थ्य सेवाओं की हुई समीक्षा
मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) ने जेल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता और उपचार व्यवस्था को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि बीमार बंदियों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) और पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा मानकों और जेल अभिलेखों की गहनता से समीक्षा की।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'