ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
अपराध अपराध

पहले गोलीकांड, अब फोन पर धमकी का आरोप, राजू सिंह के समर्थन में उतरी करणी सेना, पुलिस को दिया अल्टीमेटम!

by on | 2026-10-23 00:01:57

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3080


पहले गोलीकांड, अब फोन पर धमकी का आरोप, राजू सिंह के समर्थन में उतरी करणी सेना, पुलिस को दिया अल्टीमेटम!

​बलिया में पुराने जमीनी विवाद से जुड़े गोलीकांड के पीड़ित ने एक बार फिर अपनी और अपने परिवार की जान को गंभीर खतरा बताया है। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानीपुर गाँव निवासी समीर कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह ने अब नगरा थाना क्षेत्र में फोन पर जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

​क्या है पूरा मामला?

​शिकायतकर्ता के अनुसार, पट्टीदारों के साथ उनका लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि बीती 12 दिसंबर 2024 को उनकी हत्या की नीयत से उन पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाई गई थीं। इस खतरनाक घटना के संबंध में रसड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था और फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि इस पुराने मामले के आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर घूम रहे हैं।

​पीड़ित राजू सिंह की शिकायत के मुताबिक, 21 अक्टूबर 2026 की रात जब वह नगरा थाना क्षेत्र के भिटकुना स्थित अपने आवास पर थे, तभी सोना सिंह और सतीश सोनी नामक व्यक्तियों ने उनके मोबाइल पर फोन किया। आरोप है कि फोन पर न सिर्फ अस्सी-गाली और अभद्रता की गई, बल्कि उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

​'बलिया में मत दिखना...'

​शिकायत में यह भी गंभीर आरोप लगाया गया है कि फोन करने वालों ने पुराने गोलीकांड के आरोपियों से अपने गहरे संबंध होने का हवाला दिया और राजू सिंह को बलिया में दोबारा दिखाई न देने की चेतावनी दी। पीड़ित का दावा है कि इस पूरी बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग और कॉल डिटेल (CDR) उनके पास सुरक्षित है, जिसे मांगे जाने पर वह पुलिस के सामने पेश कर सकते हैं।

​पीड़ित ने अपनी अर्जी में आशंका जताई है कि इस पुराने और खूनी विवाद के चलते उनके और उनके परिवार के खिलाफ किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी चल रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

​मैदान में उतरी करणी सेना, पुलिस को चेतावनी

​इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़ित राजू सिंह के समर्थन में करणी सेना खुलकर मैदान में आ गई है।

​करणी सेना के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सन्नी सिंह ने मीडिया को दिए अपने तीखे बयान में कहा कि इस मामले को लेकर उनकी बातचीत पुलिस अधीक्षक और रसड़ा कोतवाल से हो चुकी है। उन्होंने दो टूक शब्दों में पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा:

​"दो दिन के भीतर अगर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो करणी सेना की तरफ से एक ऐसा बड़ा आंदोलन होगा जिसे सिर्फ बलिया ही नहीं, बल्कि पूरा प्रदेश देखेगा।"

​इसके साथ ही उन्होंने कानून के प्रति अपनी आस्था जताते हुए यह भी जोड़ा:

​"हमें देश के संविधान और कानून पर पूरा भरोसा है। हम कानून को मानने वाले लोग हैं और पहले सिस्टम को पूरा मौका देते हैं। लेकिन, अगर कानून और पुलिस प्रशासन अपना काम करने में नाकाम रहता है, तो फिर करणी सेना अपने तरीके से न्याय करना जानती है।"




Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment