ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
हादसा और दुर्घटना हादसा

वैशाली नाव हादसा: 13 की मौत, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख

by on | 2026-10-14 13:19:21

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3004


वैशाली नाव हादसा: 13 की मौत, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख

वैशाली | बेबाक24 न्यूज़

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र की रामपुर श्यामचंद पंचायत में मंगलवार रात नाव पलटने से 13 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। नाव पर करीब 20 लोग सवार थे और सभी भोज खाने के लिए ढाब के दूसरी ओर जा रहे थे। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

ग्रामीणों ने चलाया बचाव अभियान

हादसा बीच पानी में नाव के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को पानी से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राघोपुर फतेहपुर पहुंचाया गया।

अस्पताल में घायलों और मृतकों को लाए जाने के बाद अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 17 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया था। इनमें से 13 की मौत की खबर सामने आई, जबकि 3 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे में हुई जनहानि पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। साथ ही प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रखंड, अंचल और पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी घटनास्थल तथा अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने राहत कार्यों की निगरानी की और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और प्रभावित परिवारों के घरों में मातम पसरा हुआ है।

बेबाक24 टेक: वैशाली के राघोपुर में नाव पलटने की घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। हादसे के कारणों और नाव की स्थिति से जुड़े सवालों पर प्रशासनिक जांच अहम होगी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment