ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

अफीम फैक्ट्री का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

by admin@bebak24.com on | 2025-12-06 18:13:39

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3190


अफीम फैक्ट्री का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया


गाजीपुर: सरकारी अफीम एवं अल्कलॉइड वर्क्स का 205 वां स्थापना दिवस पांच दिसम्बर को धूमधाम से मनाया गया।205 वर्षों की इस उपलब्धियों भरी यात्रा ने संस्था को राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक विशेष पहचान प्रदान की है। मुख्य अतिथि चीफ कंट्रोलर ऑफ द फैक्ट्रीज सतेन्द्र माधुरिया थे। उन्होंने अपने और बेहतर कार्य करने के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया। अध्यक्षता फैक्ट्री के महाप्रबंधक दौलत कुमार ने की। उन्होंने संस्था की निरंतर प्रगति में सभी के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। स्थापना दिवस पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएँ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें आयोजन समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर टीपू सुल्तान अजहर, मैनेजर, संजय कुमार यादव, एसटीओ चन्दन हरिजन का योगदान रहा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज रजा, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज डॉक्टर आनंद मिश्रा,  नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल ,डॉक्टर स्वतंत्र सिंह, संजीव गुप्ता, डॉ डीपी सिंह सहित फैक्ट्री के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने किया।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment