by on | 2026-10-08 23:14:38
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3204
नए एसपी ईरज राजा की दस्तक, गोवंश व शराब तस्करों में हड़कंप
बलिया (बेबाक 24)। जनपद में नवागत पुलिस अधीक्षक (एसपी) ईरज राजा के कमान संभालते ही अपराधियों और तस्करों के खिलाफ सख्ती शुरू हो गई है। गोकशी, मादक पदार्थों और अवैध शराब तस्करी पर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने वाले नए कप्तान के कड़े रुख का असर धरातल पर दिखने लगा है। इसी कड़ी में बैरिया थाना पुलिस ने अवैध परिवहन पर नकेल कसते हुए ग्रीनफील्ड रोड स्थित चांददियर चौक के पास घेराबंदी कर दो पिकअप वाहनों से 4 गाय और 4 बछड़ों समेत कुल 8 गोवंशों को मुक्त कराया है।
मौके से दो शातिर पशु तस्करों को दबोच लिया गया, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, उपनिरीक्षक आशुतोष मद्धेशिया अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि बैरिया की ओर से दो पिकअप वाहनों में क्रूरतापूर्वक गोवंशों को लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चांददियर चौक के पास नाकेबंदी कर दी।
जैसे ही दोनों पिकअप वाहन वहां पहुंचे, पुलिस बल को देखकर चालकों ने गाड़ियाँ मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और दो आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उनके दो साथी चकमा देकर फरार हो गए।
जांच और पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनीष यादव (23) पुत्र श्रीराम यादव तथा सोनू यादव (30) पुत्र स्व. राम प्रवेश यादव, निवासी ग्राम बगही, थाना गड़वार, जनपद बलिया के रूप में हुई है। पुलिस की तलाशी में दोनों पिकअप वाहनों से 2-2 गाय और 2-2 बछड़े बरामद हुए।
मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, दोनों पिकअप वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार दोनों तस्करों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम:
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष मद्धेशिया, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रामदुलारे यादव, कांस्टेबल सचिन मिश्रा और कांस्टेबल नितेश कुमार गौड़ शामिल रहे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'