by on | 2026-10-08 23:03:39
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3225
बलिया (बेबाक 24)। नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी के खिलाफ बलिया कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने वांछित चल रहे आरोपी संजय कुमार पाण्डेय को सतीशचंद्र कॉलेज चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 8 अक्टूबर को उपनिरीक्षक कीर्ति त्रिपाठी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संदिग्धों की चेकिंग के सिलसिले में गश्त पर थीं। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी सतीशचंद्र कॉलेज चौराहे के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा।
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय कुमार पाण्डेय (42 वर्ष) पुत्र स्व. रामचन्द्र पाण्डेय, निवासी ग्राम जमुआ, थाना कोतवाली, जनपद बलिया के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा संख्या 256/2026 दर्ज था, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित गंभीर धाराओं में मामला पंजीकृत है। आरोपी पर युवाओं को नौकरी का झांसा देकर अवैध रूप से धन उगाही करने और अमानत में ख्यानत का आरोप है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय चालान कर दिया है
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'