ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
राजनीति राजनीति

‘अराजकतावादी सोच वाले हैं राहुल गांधी, हिम्मत है तो पहले दें इस्तीफा’- वाराणसी में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का करारा प्रहार

by on | 2026-10-08 20:39:04

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3183


‘अराजकतावादी सोच वाले हैं राहुल गांधी, हिम्मत है तो पहले दें इस्तीफा’- वाराणसी में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का करारा प्रहार

​वाराणसी (बेबाक 24 न्यूज): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने करारा हमला बोला है। धर्मनगरी वाराणसी पहुँचे नितिन नबीन ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें 'अराजकतावादी सोच' वाला नेता करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समाज में जहर घोलने और घुसपैठियों को बचाने की राजनीति कर रहे हैं।

​नितिन नबीन ने कहा कि जिस चुनाव आयोग पर राहुल सवाल उठा रहे हैं, उसी चुनाव आयोग की देखरेख में केरल और तमिलनाडु में चुनाव संपन्न हुए थे, जहाँ कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियाँ सत्ता में आईं। बीजेपी अध्यक्ष ने सीधे चुनौती देते हुए कहा, "अगर राहुल गांधी में जरा सी भी हिम्मत है, तो वे पहले खुद पद से इस्तीफा देकर दिखाएं। देश की जनता उनके इस दोहरे रवैये और खेल को अच्छी तरह समझ चुकी है।"

​'युवाओं को अल्फा-बीटा-गामा में मत बांटो, घुसपैठियों को नहीं देंगे भारतीयों का हक'

​महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में Gen-Z (युवा पीढ़ी) के छात्रों से संवाद करते हुए नितिन नबीन ने देश के युवाओं को पीढ़ियों के नाम पर बांटने की कोशिशों पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने बेबाकी से कहा कि देश हमेशा से युवाओं का था और आज भी युवाओं का ही है।

  • ​युवाओं का विभाजन मंजूर नहीं: नितिन नबीन ने कहा कि पहले भी टीनएजर होते थे, इसलिए युवाओं को अल्फा, बीटा या गामा जैसे विदेशी शब्दों में बांटने की कोई जरूरत नहीं है।
  • ​घुसपैठियों पर तंज: उन्होंने साफ किया कि भारत के युवाओं का हक किसी भी कीमत पर बाहरी घुसपैठियों को नहीं छीनने दिया जाएगा। अपने-अपने राज्यों के संसाधनों पर स्थानीय युवाओं का पहला अधिकार है—चाहे वह बिहार हो या उत्तर प्रदेश।

​अपराध मुक्त यूपी: 'अब माफिया नहीं, एक्सप्रेस-वे और डिफेंस कॉरिडोर पहचान'

​उत्तर प्रदेश में आए बड़े बदलाव का जिक्र करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि एक दौर था जब यूपी का नाम आते ही माफियाराज, रंगदारी और हत्याओं की गूंज सुनाई देती थी। लेकिन आज उत्तर प्रदेश की पहचान एक्सप्रेस-वे और डिफेंस कॉरिडोर से होती है।

​उन्होंने दावा किया कि डिफेंस कॉरिडोर बनने से राज्य के 40 प्रतिशत युवाओं को सीधे रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

​घोटालों के दौर से विकास की राह तक

​नितिन नबीन ने 2013 के अपने अमेरिका दौरे को याद करते हुए कांग्रेस शासनकाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2013 में जब वे विदेश गए थे, तो लोग भारत को घोटालों के देश के रूप में देखते थे और आए दिन भ्रष्टाचार की खबरें सुर्खियाँ बनती थीं।

​उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि बीते 12 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक भी घोटाले का दाग सरकार पर नहीं लगा है। आज देश में लीगल स्टडीज और लॉ स्कूलों को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि युवा अपनी ऊर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल कर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment